क्रिकेटर कोहली के बचपन का हमशक्ल पंचकूला में मिला:देखकर खुद चौंक गए विराट, बैट पर ऑटोग्राफ दिया; मुलाकात का VIDEO सामने आया

Spread the love

देश की एक विज्ञापन कंपनी ने एड बनाने के लिए स्टार क्रिकेटर विराट कोहली के बचपन का हमशक्ल ढूंढने का अभियान चलाया। इसमें हरियाणा में पंचकूला के रहने वाले गर्वित उत्तम परफेक्ट मैच निकले। गर्वित को परिवार सहित गुजरात के वड़ोदरा बुलाया गया और विराट कोहली से मिलवाया गया। विराट कोहली खुद अपने नन्हे हमशक्ल को देखकर हैरान रह गए। उन्होंने बच्चे के बैट पर ऑटो ग्राफ भी दिया। विराट के साथ गर्वित उत्तम की इस मुलाकात का वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया यूजर वीडियो देखकर गर्वित को जूनियर चीकू बुला रहे हैं। विराट कोहली और गर्वित की फोटो को साथ में रखकर तुलना भी सोशल मीडिया पर चल रही है। गर्वित काफी हद तक बचपन के विराट कोहली से मिलते-जुलते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, कंपनी ने किस प्रोडक्ट के लिए गर्वित का चयन किया है, यह पूरी तरह से सीक्रेट रखा गया है। बताया जा रहा है कि एड जनवरी महीने के आखिरी हफ्ते में रिलीज होगा। इस एड की शूटिंग से पहले बच्चे की मुलाकात विराट कोहली से करवाई गई। 4 पॉइंट्स में जानिए गर्वित की कहानी… गर्वित के साथ प्रैक्टिस ग्राउंड का वीडियो वायरल
गुजरात के वड़ोदरा में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज का पहला वनडे खेलने भारतीय क्रिकेट टीम पहुंची। टीम के अभ्यास सत्रों और अन्य कार्यक्रमों के बीच विराट कोहली और उनके नन्हे प्रशंसकों का एक वीडियो सामने आया, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा। इसमें विराट कोहली हैं और गर्वित समेत कई छोटे बच्चे उनसे ऑटोग्राफ लेने के लिए आगे बढ़ते दिख रहे हैं। आमतौर पर सार्वजनिक बातचीत से दूरी बनाए रखने वाले विराट कोहली इस बार बच्चों को देखकर मुस्कुराते नजर आए और उन्होंने न सिर्फ बच्चों का अभिवादन किया, बल्कि उन्हें ऑटोग्राफ भी दिए। सोशल मीडिया पर मिनी विराट का ट्रेंड
वीडियो के दौरान गर्वित सबका ध्यान खींच ले गए, जो टीम इंडिया की जर्सी पहनकर हाथ में छोटा सा बैट लिए विराट कोहली के पास पहुंचे और उनसे उस पर ऑटोग्राफ मांगा। खास बात यह रही कि गर्वित की शक्ल काफी हद तक बचपन के विराट कोहली से मिलती-जुलती नजर आई। सोशल मीडिया यूजर्स ने भी बच्चे को “मिनी विराट” कहना शुरू कर दिया।