इस घटना के बाद पुलिस थाना बालूगंज में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस चोरी के मामले की जांच समरहिल चौकी के एएसआई प्रकाश चंद द्वारा की जा रही है। फिलहाल पुलिस अज्ञात चोर की तलाश में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि चोरी में शामिल व्यक्ति का सुराग मिल सके।
