(अपडेट) नरसिंहपुर: सहकारिता निरीक्षक 3 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

cooperative-inspector-arrest-b
Spread the love

लोकायुक्त टीम की इंस्पेक्टर शशिकला मास्कुले ने बताया कि शिकायतकर्ता गोटेगांव की सिमरिया समिति में प्रबंधक के पद पर पदस्थ देवी तिवारी (61) पुत्र रामप्रसाद तिवारी ने लोकायुक्त में आवेदन देकर बताया था कि सहकारिता निरीक्षक संजय दुबे अक्टूबर और नवंबर महीने का वेतन निकालने के एवज में उनसे और अन्य कर्मचारियों से पैसे की मांग कर रहे थे। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त टीम ने पहले उसकी पुष्टि की। इसके बाद एक योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाने की तैयारी की गई। गुरुवार को लोकायुक्त टीम ने सहकारिता निरीक्षक संजय दुबे को आवेदक से तीन हजार रुपये रिश्वत राशि ग्रहण करते रंगे हाथों ट्रेप किया। ट्रैप के दौरान निरीक्षक राहुल गजभिए, प्रभारी निरीक्षक शशिकला मस्कुले एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।