मोनालिसा की शादी का PFI से कनेक्शन:डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने कहा- बहला फुसलाकर जाल में फंसाया, पीएम से लगाई न्याय अपील

Spread the love

डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा की शादी को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि इस मामले में पीएफआई और कट्टरपंथी संगठनों का नेटवर्क सक्रिय है। जिसकी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। सनोज मिश्रा ने कहा- मोनालिसा को बहकाकर भोले-भाले बंजारा समुदाय को धोखा देने की कोशिश की गई है। उनके अनुसार, पीएफआई और अन्य कट्टरपंथी संगठनों द्वारा कथित रूप से केरल ले जाकर लव जिहाद जैसी साजिश रची गई। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में तमाशबीन बनकर नहीं रह सकते और सच्चाई सामने लाने के लिए संघर्ष करेंगे। साथ ही उन्होंने मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से न्याय की अपील भी की है। डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने वीडियो किया शेयर
डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने मोनालिसा की शादी को लव जिहाद बताया है। डायरेक्टर ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘मोनालिसा को बहकाकर जिस तरह भोले भाले बंजारों को धोखा देकर पीएफआई और कट्टरपंथी संगठनों ने केरल जाकर लव जिहाद किया है।’ झूठे कागज बनाकर करवा गई शादी
‘मैं तमाशबीन नहीं बन सकता पिता जय सिंह के अनुसार लड़की नाबालिग है और झूठे कागज बनाकर एक घंटे में विवाह का प्रमाणपत्र दे देना कट्टरपंथियों के मजबूत नेटवर्क को साबित करता है। मैं इन जिहादियों के षड्यंत्र को उजागर करने और बंजारा समुदाय को इंसाफ दिलाने की लड़ाई पर उनके गांव खरगोन जिले के महेश्वर के लिए आज 14 मार्च को निकल चुका हूं।’ उन्होंने बताया कि लड़की के पिता जय सिंह का कहना है कि उनकी बेटी नाबालिग है। इसके बावजूद कथित तौर पर झूठे दस्तावेज तैयार कर बहुत कम समय में विवाह प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया, जो एक संगठित नेटवर्क की ओर इशारा करता है। पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से लगाई न्याय की गुहार
डायरेक्टर ने मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से अपील भी की है. उन्होंने लिखा, ‘मुख्यमंत्री मोहन यादव जी से अपील है कि इस गरीब दलित समुदाय के साथ हुए अत्याचार को संज्ञान में लेकर तुरंत कानूनी कार्रवाई करने का आदेश जारी करें। साथ ही सभी सनातन धर्म गुरुओं संगठनों से अपील है कि सभी महेश्वर आकर बंजारा समुदाय को न्याय दिलाने में सहयोग करें।’
देखिए तस्वीरें…

फिल्म शूटिंग के दौरान हुई मुलाकात
मोनालिसा इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म “द डायरी ऑफ मणिपुर” की शूटिंग के सिलसिले में केरल में है। फरमान खान ने कहा- हम दोनों एक फिल्म में साथ काम कर रहे थे। वहीं हमारी बातचीत शुरू हुई। पहले मोनालिसा ने प्रपोज किया। मैंने मना कर दिया, लेकिन बाद में हम दोनों को गहरा प्यार हो गया। मोनालिसा के मुताबिक, उनका और फरमान का रिश्ता करीब छह महीने पुराना है। घरवाले गांव में ही किसी और से उनकी शादी कराना चाहते थे, जो मंजूर नहीं था।
डायरेक्टर ने लगाया साजिश का आरोप
मोनालिसा को फिल्म में मौका देने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इस शादी पर फेसबुक पोस्ट में नाराजगी जताई है। उन्होंने लिखा कि जिस लड़की को मौका देने के लिए उन्होंने 10 करोड़ रुपए का कर्ज लेकर फिल्म बनाई, उसने एक मुस्लिम युवक के साथ भागकर सब बर्बाद कर दिया। उन्होंने इसे लव जिहाद बताते हुए इसके पीछे साजिश होने का आरोप लगाया। मीडिया पर भड़के मोनालिसा के परिजन
महेश्वर में बुधवार रात करीब 9:30 बजे जब स्थानीय मीडिया कर्मी मोनालिसा के परिवार से बात करने उनके घर पहुंचे तो परिजन मीडिया को देखकर भड़क गए। उन्होंने पत्रकारों से अभद्र व्यवहार किया और वीडियो-फोटो बनाने से मना कर दिया। इतना ही नहीं, कुछ मीडिया कर्मियों से वीडियो डिलीट कराने की भी कोशिश की।
ऐसे मिली थी मोनालिसा को पहचान रुद्राक्ष की माला बेचने गई थीं महाकुंभ
मोनालिसा महेश्वर की रहने वाली हैं। वह परिवार के साथ प्रयागराज महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचने गई थीं। इसी दौरान एक कंटेंट क्रिएटर ने उनका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जो उनकी मुस्कान और आंखों की वजह से तेजी से वायरल हो गया। वह इतनी चर्चित हो गईं कि उनकी तस्वीरों वाली टी-शर्ट तक बिकने लगीं। बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि भीड़ और लगातार घिरने की वजह से वह परेशान हो गई थीं और माला भी नहीं बेच पा रही थीं। इसी कारण वह महाकुंभ छोड़कर घर लौट आई थीं। इसके बाद डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उन्हें फिल्म का ऑफर दिया और वह रातोंरात चर्चा में आ गईं थी। मोनालिसा की पुरानी तस्वीरें

महाकुंभ की ‘वायरल गर्ल’ ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से की शादी प्रयागराज महाकुंभ 2025 में रुद्राक्ष की माला बेचते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हुई मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर की रहने वाली मोनालिसा भोंसले ने केरल में अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से मंदिर में शादी कर ली। शादी से पहले बुधवार को दोनों तिरुवनंतपुरम के थंपानूर थाने पहुंचे थे। पढ़ें पूरी खबर ————————- यह खबर भी पढ़ें शंकराचार्य से मिलने पहुंचे अखिलेश, जमीन पर बैठे दिखे:लखनऊ में एक घंटे बातचीत की, बोले- नकली संत अब बेनकाब होंगे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से गुरुवार को मुलाकात की। एक घंटे तक बातचीत हुई। इस दौरान अखिलेश जमीन पर बैठे नजर आए। बाहर निकलने पर अखिलेश ने मीडियाकर्मियों से कहा- शंकराचार्य से मिलकर आ रहा हूं। उनके आशीर्वाद से अब नकली संतों का अंत होगा। अब वे लोग भी बेनकाब होंगे, जो धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह करते हैं। सबका सच सामने आएगा। पढ़ें पूरी खबर…