MP में गेहूं खरीदी में देरी पर कांग्रेस का प्रदर्शन:जीतू पटवारी बोले- सरकार ने रणनीतिक तरीके से घोटाला किया; 4 संभागों में आज से गेहूं खरीदी शुरू

Spread the love

एमपी में आज से चार संभागों में गेहूं खरीदी शुरू हो गई है। इस बार गेहूं खरीदी देरी से शुरू होने के पीछे सरकार इजराइल-ईरान युद्ध का हवाला दे रही है। ऐसे में गेंहू खरीदी में देरी को कांग्रेस ने प्रदेशभर में प्रदर्शन किया। खंडवा में कांग्रेस में प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़कर कलेक्ट्रेट पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। करीब 5 हजार से ज्यादा कांग्रेसी प्रदर्शन में शामिल हुए है। रतलाम में जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कृषि उपज मंडी में धरना दिया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसान भी शामिल हैं। भोपाल-श्योपुर में भी कांग्रेस ने नारेबाजी की। इधर, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि सरकार ने रणनीतिक तरीके से घोटाला किया है। बारदाने की कमी का बहाना बनाकर गेहूं खरीदी नहीं की गई। यह किसानों को धोखा देने की कोशिश है। देखिए तस्वीरें… जीतू पटवारी बोले- 25% गेहूं ओपन मार्केट में बिक चुका भोपाल से छतरपुर रवाना होने से पहले पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि तथ्यों से साबित हो गया है कि भाजपा, शिवराज सिंह चौहान, नरेंद्र मोदी और मोहन यादव किसान विरोधी हैं। लगभग 10 लाख क्विंटल गेहूं ओपन मार्केट में बिक चुका है। करीब 25% गेहूं 1600 से 2000 रुपए प्रति क्विंटल के भाव में बेचा गया है। पटवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 2700 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं, 3100 रुपए धान और 6000 रुपए सोयाबीन का वादा किया था, लेकिन उसे पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि किसान कल्याण वर्ष होने के बावजूद मध्य प्रदेश में किसानों का शोषण हो रहा है। उन्होंने बताया कि आज पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी जिला कलेक्टर कार्यालयों का घेराव कर रही है। दो दिन बाद प्रदेशभर में किसानों के साथ उपवास किया जाएगा। साथ ही उज्जैन में किसानों को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। रायसेन में गेहूं खरीदी को लेकर व्यवस्थाएं अधूरी रायसेन जिले में भी 9 तारीख से सरकारी केंद्रों पर गेहूं खरीदी शुरू की जानी थी, लेकिन कई खरीदी केंद्रों पर अब तक मूलभूत तैयारियां पूरी नहीं हो सकी हैं। सागर रोड स्थित बम्होरी के सरकारी खरीदी केंद्र पर न तो पर्याप्त बारदाना पहुंचा और न ही किसानों के लिए छाया की व्यवस्था की गई थी। हालांकि कुछ जगहों पर तौल कांटे रखे हुए नजर आए, लेकिन खरीदी शुरू करने के लिए जरूरी संसाधन नदारद रहे। केंद्र पर पहुंचे किसानों ने बताया कि उन्होंने पहले से स्लॉट बुक कराया था, जिसमें उन्हें 10 तारीख का समय मिला है। इसके बावजूद केंद्र पर तैयारियां नहीं होने से किसानों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। सागर में मंडी बंद, पटवारी ने कलेक्टर को लगाया फोन सागर मंडी बंद होने पर जीतू पटवारी ने वहीं से सागर कलेक्टर को फोन लगाया और कहा- “नमस्कार कलेक्टर साहब, जीतू पटवारी बोल रहा हूं। सागर की मंडी तीन-चार दिन से बंद है, गर्मी में किसान पड़े हुए हैं, आपके संज्ञान में नहीं है? सागर की अनाज मंडी, जिसमें सब कुछ बिकता है, वह चार दिन से बंद है। आप कलेक्टर हैं, आपको इतना तो ध्यान रखना चाहिए कि इस गर्मी में किसान चार-पांच दिन से परेशान हो रहे हैं।” किसानों का तिलक लगाकर हुआ स्वागत पूरे मध्यप्रदेश में 19 लाख 40 हजार किसानों ने गेहूं खरीदी में रजिस्ट्रेशन कराया है। सीएम डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर राज्य सरकार के मंत्री, विधायक और किसान मोर्चा के पदाधिकारियों सहित तमाम नेताओं ने गेहूं खरीद केन्द्रों पर पहुंचकर किसानों का तिलक लगाकर स्वागत किया। सीएम ने प्रशासनिक अधिकारियों को गेहूं खरीद की व्यवस्थाओं पर बारीकी से नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। इधर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था है। गेहूं की प्रति क्विंटल कीमत को वर्तमान स्तर तक लाना बड़ी चुनौती थी, हम इसे 2700 रुपए प्रति क्विंटल तक ले जाएंगे। किसानों को उनकी फसल का सही दाम दिलवाना हमारी प्रतिबद्धता है। हम जनता की सेवा करना चाहते हैं, इसी उद्देश्य से उपार्जन केंद्रों पर गेहूं खरीदी की बेहतर व्यवस्था की गई है। मिनट टू मिनट अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…