रोहतक में दिनदहाड़े नेहरू कॉलोनी से कांग्रेस कार्यकर्ता की नाबालिग भतीजी का अपहरण कर लिया। सूचना पाकर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई शुरू की। वहीं, परिजनों ने शाम तक बच्ची के न मिलने पर एकत्रित होकर रोष जताया। सिटी थाना एरिया की नेहरू कॉलोनी निवासी 8वीं कक्षा की छात्रा मनीषा पुत्री सुरेंद्र सुबह करीब साढे 11 बजे घर से न्यट्रॉन पब्लिक स्कूल के लिए गई थी। लेकिन छात्रा स्कूल पहुंची ही नहीं, बल्कि रास्ते से ही मनीषा का अपहरण कर लिया गया। जब मनीषा वापस घर नहीं आई तो परिजनों ने स्कूल में पूछताछ की। बाद में अपहरण की बात सामने आई। कांग्रेस कार्यकर्ता की भतीजी है मनीषा 8वीं कक्षा की छात्रा मनीषा कांग्रेस कार्यकर्ता सतीश बंधु की भतीजी है। मनीषा को रास्ते से दो अनजान व्यक्ति अपनी ग्रे कलर की रिट्स गाड़ी में बैठाकर ले गए। परिजन गाड़ी का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं मामले में पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस मामले में नाबालिग की तलाश में जुटी सिटी थाना एसएचओ रमेश कुमार ने बताया कि एक बच्ची के अपहरण की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी को खंगालना शुरू किया। पुलिस मामले में पीड़ित परिवार की शिकायत पर कार्रवाई कर रही है। नाबालिग बच्ची को जल्द तलाश कर लिया जाएगा।
रोहतक में कांग्रेस कार्यकर्ता की भतीजी का अपहरण:घर से स्कूल जाने के लिए निकली, 8वीं कक्षा की छात्रा, रास्ते से कार में बैठाया
