कांग्रेस का वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा, पर रैली बनी बंद कमरे का ड्रामा : राकेश जम्बाल

Spread the love

उन्होंने कहा कि सरकार में रहते हुए भी कांग्रेस एक साधारण रैली का आयोजन नहीं कर पाई। यह इस बात का सबूत है कि कांग्रेस और राहुल गांधी के प्रति हिमाचल कांग्रेस के भीतर सम्मान कितना है। जिस पार्टी के कार्यकर्ता अपने ही नेताओं के सामने तालमेल और अनुशासन बनाए रखने में नाकाम हों, वह जनता को क्या संदेश देंगे।

राकेश ने बताया कि कांग्रेस को इस बात का डर था कि रैली की वास्तविकता बाहर न आ जाए। इसी कारण कांग्रेस नेताओं ने मीडिया कर्मियों से बदसलूकी की और पत्रकारों ने कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया। कांग्रेस को अपने ही झूठ और खोखले प्रदर्शन पर पर्दा डालने के लिए रैली बंद कमरे में करनी पड़ी, ताकि आलाकमान को यह सच्चाई न पता चले कि प्रदेश कांग्रेस जनता के बीच कितनी अलोकप्रिय हो चुकी है। उन्होंने कहा कि आज का यह आयोजन कांग्रेस की हताशा, अव्यवस्था और बिखराव का प्रतीक बन गया। जहाँ जनता कांग्रेस से पूरी तरह किनारा कर चुकी है, वहीं कांग्रेस के नेता आपस में ही शक्ति प्रदर्शन में लगे हैं।