भिवानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने सोमवार को शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा को लेकर विवादित बयान दिया। साथ ही शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा को घेरने का काम किया। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने कहा कि ” सारे हरियाणा के नेता अंगूठा छाप हैं। मेरे ख्याल से, हम जो 4-5 बड़े नेता यहां बैठे हैं, हममें से कोई भी अपने बच्चों को हरियाणा में नहीं पढ़ाएगा। क्योंकि यहां का शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा है। जिस प्रदेश का शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा हो, तो वह खुद डरेगा कि इस प्रदेश में बच्चे कैसे पढ़ाऊं। महिपाल ढांडा को हो सकता है एजुकेशन की पूरी स्पेलिंग नहीं आती हो।” जिस प्रदेश का शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा होगा, उस प्रदेश में कैसे पढ़ पाएंगे प्रदीप नरवाल ने कहा कि “इससे पहले कंवरपाल थे। एक 10वीं क्लास की बच्ची को तो कहने लगे बेटी समझ नहीं आया क्या कह रही हो। राजनीति में पहले भी नेता हुए हैं, वे अनुभवी थे और उनमें संजिदगी होती थी। कम से कम एजुकेशन मिनिस्टर तो ऐसा बना दें, जो एजुकेशन के प्रति संजीदा हो। उन्हें कुछ आता हो। महिपाल ढांडा को बनाना था तो उसे खाद्य मंत्री बना देते। उसको कुछ बना देते। एजुकेशन से खिलवाड़ कर रहे हैं। जिस प्रदेश का शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा होगा, उस प्रदेश में कैसे पढ़ पाएंगे। उसे तो कुछ आता ही नहीं।” कागजों में बची साक्षरता
उन्होंने कहा कि हरियाणा में साक्षरता कागजों में बची हुई है। शिक्षा तो बची नहीं हुई। शिक्षित होने और साक्षर होने में अंतर है। शिक्षा वह जगह है जहां गरीब-मजदूर का बच्चा पढ़-लिखकर एसपी-डीसी बनता है। अब इन्होंने ऐसे नेता बना दिए हैं, जिनको खुद को शिक्षा का अता न पता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय ऐसे मंत्री नहीं बन सकते थे। महिपाल ढांडा जैसे कांग्रेस के समय यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेते तो उनका नहीं होता। अब ऐसे लोगों का एडमिशन होने लगा है और महिपाल ढांडा जैसे प्रोफेसर भी बने हैं। मेरे तो बच्चे नहीं
प्रदीप नरवाल ने कहा कि “पहले यूनिवर्सिटी का वीसी खुद को सीएम से बड़ा मनता था, लेकिन आज कोई विधायक के पीछे घूम रहा है, तो कोई किसी के पीछे घूम रहा है। एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मेरे तो बच्चे ही नहीं हैं। मेरी तो शादी भी नहीं हो रही। लेकिन मैं आपके बच्चों के लिए चिंतित हूं। इसलिए हम सभी इसके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।” इस दौरान कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी व शहरी अध्यक्ष प्रदीप गुलिया और अन्य नेता मौजूद रहे।
भिवानी में कांग्रेस सचिव का महीपाल ढांडा पर तंज:बोले-शिक्षा मंत्री को एजुकेशन की स्पेलिंग नहीं आती, सारे हरियाणा के नेता अंगूठा छाप
