सिरसा जिले के डबवाली के 24 वर्षीय युवक ने सीमावर्ती इलाका पंजाब के किलियांवाली के पास एक राजबाह के किनारे पेड़ से लटककर सुसाइड कर लिया। सूचना पर युवक के परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस भी घटनास्थल का जायजा लेने पहुंची। मृतक कांग्रेस नेता का भतीजा है। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान डबवाली खंड के वार्ड नंबर 7, इंदिरा नगर निवासी जगमीत उर्फ मीत के रूप में हुई है। वह सोमवार शाम को बिना बताए घर से बाहर चला गया था। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन देर रात तक उसका कोई पता नहीं चल पाया। मृतक पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। आज मंगलवार सुबह पंजाब में किलियांवाली राजबाह के पास एक पेड़ से युवक का शव लटका हुआ मिला। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि जगमीत ने मफलर से फंदा लगाया था। वह शांत स्वभाव का था और घर से कम ही बाहर निकलता था। कांग्रेसी नेता जग्गा सिंह बराड़ के भाई का बेटा था ग्रामीणों के अनुसार, जगमीत, कांग्रेसी नेता जग्गा सिंह बराड़ के भाई दारा सिंह का छोटा बेटा था और वह अविवाहित था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डबवाली के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया गया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सुपुर्द कर दिया गया। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
सिरसा में कांग्रेसी नेता के भतीजे ने किया सुसाइड:पंजाब में जाकर पेड़ पर लगाई फांसी; अविवाहित और मानसिक रूप से परेशान था
