रोहतक में कांग्रेस नेत्री हिमानी नरवाल हत्याकांड:मां सविता बोली-पार्टी नेता करते थे परेशान; आशा हुड्‌डा को सब पता, PM से मांगा न्याय

Spread the love

हरियाणा के रोहतक की रहने वाली कांग्रेस नेत्री हिमानी नरवाल हत्याकांड में मां सविता ने कांग्रेस नेताओं पर ही गंभीर आरोप लगाए है। सविता ने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता लगातार हिमानी को परेशान कर रहे थे, जिसके कारण हिमानी पार्टी को छोड़ने पर विवश हो गई थी। लेकिन उसे पार्टी छोड़ने नहीं दिया और लगातार टार्चर करते रहे। इस मामले में पीएम से न्याय की गुहार लगाई। हिमानी नरवाल की 27 फरवरी की रात बहादुरगढ़ के रहने वाले सचिन ने गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद सूटकेस में हिमानी नरवाल का शव रखकर सांपला बस स्टैंड के पास झाड़ियों फेंक दिया। एक मार्च को सूटकेस से हिमानी नरवाल का शव मिला, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और 5 मार्च को आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया। आशा हुड्डा को बताती थी हिमानी
मां सविता ने बताया कि हिमानी नरवाल को काफी समय से कांग्रेस के कुछ नेता परेशान कर रहे थे। इसके बारे में हिमानी ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की पत्नी आशा हुड्डा को बताती थी। साथ ही उसे भी बताया था। आशा हुड्डा ने हिमानी को कहती थी कि वह उसके साथ है, लेकिन आज हिमानी की मृत्यु हो चुकी है तो आशा हुड्डा से मिलने भी नहीं दिया जा रहा। पुलिस ने मामले को दबाने का प्रयास किया
मां सविता ने कहा कि पुलिस मामले को शुरू से ही दबाने का प्रयास कर रही है। हिमानी की हत्या में सचिन तो आरोपी है ही, लेकिन सचिन के साथ ओर भी व्यक्ति हत्याकांड में शामिल है। सचिन को उसके घर तक पहुंचाने वाला कोई ओर है, जिसके इशारे पर सचिन ने हत्या की है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चुन्नी से गला दबाने की बात, पुलिस मोबाइल चार्जर से बता रही
सविता ने बताया कि पुलिस ने हिमानी की हत्या मोबाइल चार्जर से गला दबाकर करने की बात कही थी। लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चुन्नी से गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई। अब या तो पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट झूठी है या पुलिस द्वारा बताई गई बात झूठी है। मणीपुर में हिमानी को किया परेशान
सविता ने बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हिमानी मणीपुर गई थी, जहां कांग्रेस के नेताओं ने ही उसे परेशान किया और इसी कारण हिमानी यात्रा को बीच में छोड़कर वापस आ गई। हिमानी ने बताया कि उसे परेशान किया जा रहा है और उसके साथ कुछ भी गलत हो सकता है। राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होने से चर्चा में आई
हिमानी नरवाल उस समय चर्चा में आई, जब राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में वह शामिल हुई। भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ हिमानी को एक-दो बार नहीं, बल्कि 14 बार देखा गया। राहुल गांधी व हुड्डा परिवार से नजदीकी बढ़ती देख कुछ लोगों को हिमानी से परेशानी होने लगी थी। सचिन को पहुंचाने वाला कोई ओर षड़यंत्रकारी
सविता ने कहा कि सचिन ने हत्या की, लेकिन हत्या की साजिश रचने वाला सचिन नहीं बल्कि कोई ओर है। बरोदा हलके के एक युवक के साथ हिमानी की कहासुनी हुई थी। वह शराब के नशे में घर भी आया था। इस बात पर झगड़ा भी हुआ था। हत्या के पीछे उसी व्यक्ति का हाथ होने की पूरी संभावना है, जिसे कांग्रेस के नेता बचाने में लगे है। इंदूराज नरवाल ने हिमानी के नहीं दिए पैसे
सविता ने बताया कि बरोदा विधायक इंदूराज नरवाल कहने को तो उसे अपनी बेटी मानता था, जिसने राहुल गांधी की यात्रा के दौरान कल्चरल इवेंट टेंडर दिलवाया था। लेकिन उस टेंडर के पैसे हिमानी को नहीं दिए। इसके बारे में कांग्रेस के कई लोगों को भी जानकारी है। कॉलोनी में भी कांग्रेस पार्टी का था कोई गद्दार
सविता ने बताया कि हिमानी की हत्या करवाने में कई लोग शामिल थे। हिमानी की मुखबिरी करने वाला कॉलोनी का ही कोई कांग्रेस पार्टी का गद्दार भी शामिल हो सकता है। वहीं, कांग्रेस सेवादल की नेत्री भी इस मामले में जुड़ी हो सकती है, क्योंकि हिमानी एक नेत्री के घर भी गई थी। पीएम नरेंद्र मोदी से लगाई न्याय की गुहार
सविता ने कहा कि हिमानी की हत्या के मामले में सीबीआई की जांच करवाने की मांग को लेकर भाजपा के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, सीएम नायब सैनी से भी मिलकर ज्ञापन दे चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। इस मामले में पीएम नरेंद्र मोदी से सीबीआई जांच करवाकर न्याय की गुहार लगाई।