कांग्रेस ने की खूंटी, तोरपा और रनिया मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति

Spread the love

इनमें खूंटी से पूर्वी मंडल अध्यक्ष निर्मल उरांव एवं पश्चिमी मंडल अध्यक्ष सुनील मुंडा को बनाया गया। वहीं तोरपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार कर एवं पश्चिमी मंडल अध्यक्ष नमन तोपनो को बनाया गया। इसके अलावा रनिया प्रखंड के मंडल अध्यक्ष के रूप में रामसिंह राम का चयन किया गया।

सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र दिया गया और माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा एवं तोरपा प्रखंड के पर्यवेक्षक सह जिला सांसद प्रतिनिधि पीटर मुंडू ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों से पार्टी के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी से करने और संगठन को मजबूती प्रदान करने की बात कहते हुए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जिला ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर अंजनी रंजन, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, तोरपा प्रखंड अध्यक्ष अजय गुप्ता, रनिया प्रखंड अध्यक्ष जोन कंडुलना, खूंटी प्रखंड अध्यक्ष मरियम आईंद, यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कुणाल कच्छप, तुरतन तोपनो,मो फिरोज, सलीम तोपनो सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।