सरकार के एस्मा लागू करने के विरोध में कांग्रेस ने जलाया सरकार का पुतला

congress-burnt-the-effigy-of-the-government-in-pro
Spread the love

नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल के नेतृत्व में कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने एस्मा लागू कर उपनल कर्मियों सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के लोकतांत्रिक अधिकारों को बाधित किया है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण धरना और प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, किंतु सरकार ने दमनकारी निर्णय लेकर हीटलरशाही का परिचय दिया है।

कबड्वाल ने कहा कि कर्मचारी वर्षों से न्यायोचित मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं, परंतु संवाद स्थापित करने के बजाय सरकार ने उन पर नियंत्रण लगाने का मार्ग चुना है, जिसे कांग्रेस किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी कर्मचारी संगठनों के साथ खड़ी है और जनविरोधी नीतियों का विरोध जारी रखेगी।

प्रदर्शन में पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश जोशी, सभासद सपना बिष्ट, जीनू पांडे, अंकित चंद्रा, बाबू लाल, पूर्व नगर अध्यक्ष जेके शर्मा, त्रिभुवन फर्त्याल, शैलू उप्रेती, आशीष कबड्वाल, आयुष कुमार, प्रेम शर्मा, भुवन बिष्ट, विमल चौधरी, सुरेश चंद्रा, रईस भाई, कैलाश अधिकारी, बंटू आर्य, कमल जोशी, दीपक महरा, दिनेश खेतवाल व ललित बोरा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।