टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में वन्यजीव सप्ताह का समापन

Spread the love

इन कार्यक्रमों में कुल मिलाकर 6,500 से अधिक स्कूल के बच्चे और जमशेदपुर के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में परितोष उपाध्याय, आईएफएस, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं मुख्य वन्यजीव संरक्षक, झारखंड, रांची उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि एस. आर. नतेशा, आईएफएस, मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) रहे।सीसीएफ (वन्यजीव) ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन वन्यजीव संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने जमशेदपुर वन प्रभाग और टाटा स्टील जूलॉजिकल सोसाइटी के सामूहिक प्रयासों की सराहना की।

पीसीसीएफ (वन्यजीव) एवं मुख्य वन्यजीव संरक्षक परितोष उपाध्याय ने शिक्षा और जागरूकता फैलाने में चिड़ियाघरों की भूमिका पर बल दिया। उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही झारखंड में दो नए चिड़ियाघर और एक टाइगर सफारी स्थापित किए जाएंगे, जिससे वन्यजीव और शिक्षा को मजबूती मिलेगी। उन्होंने टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क की संरक्षण संबंधी जनजागरूकता फैलाने की सतत कोशिशों की प्रशंसा की। समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार भी दिए गए।

टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क के उपनिदेशक एवं प्रभारी डॉ. नायम अख्तर ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी विशिष्ट अतिथियों, वन विभाग के अधिकारियों और सोसाइटी के सदस्यों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने वन्यजीव सप्ताह 2025 को सफल बनाने में सहयोग दिया।