मंदसौरः कम्प्यूटर एवं बिजनेस प्रबंधन कोर्स को मिली उच्च तकनीकी शिक्षा विभाग की मान्यता

Spread the love

जनभागीदारी अध्यक्ष नरेश चंदवानी ने शुक्रवार को बताया कि इसमें दोनों सांसद सुधीर गुप्ता और राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर का विशेष सहयोग हमें प्राप्त हुुआ। अब न्यूूनतम फीस में छात्रों को व्यवसायिक पाठ्यक्रम में अध्ययन करने की सुविधा पुन: मंदसौर शासकीय महाविद्यालय में मिल सकेगी।

नये शिक्षा सत्र से महाविद्यालय में यूनिफार्म पहनकर एवं परिचय पत्र साथ लाना अनिवार्य

प्रधानमंत्री कॉलेज आॅफ एक्सीलेंस, राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मन्दसौर के प्राचार्य प्रो. जे.एस. दुबे ने जानकारी देते हुऐ बताया कि महाविद्यालय में प्रवेषित समस्त नियमित विद्यार्थियों हेतु दिनांक 01 जुलाई 2025 से महाविद्यालय में ड्रेस कोड लागू किया गया है। विद्यार्थी महाविद्यालय परिसर में प्रवेष के समय महाविद्यालय द्वारा निर्धारित यूनिफार्म पहनकर एवं गले में परिचय पत्र लगाकर आयें। छात्रों के लिये स्लेटी कलर की पैंट व सफेद रंग की शर्ट तथा छात्राओं के लिये स्लेटी रंग की सलवार तथा सफेद रंग की कुर्ती, स्लेटी रंग का दुपट्टा निर्धारित है। परिचय पत्र पर महाविद्यालय के वाग्देवी कक्ष में 11.00-2.00 बजे तक प्राक्टोरियल बोर्ड के समक्ष उपस्थित होकर उनके हस्ताक्षर व सील लगवा लें।