इतिहास के पन्नों में 11 नवंबर : राष्ट्रीय शिक्षा दिवस – मौलाना अबुल कलाम आजाद की शिक्षाविद् विरासत को नमन

Spread the love

मौलाना आजाद दूरदर्शी नेता और विद्वान थे। उनका विश्वास था कि शिक्षा हर व्यक्ति का अधिकार है और यही समाज में समानता व प्रगति का आधार बन सकती है। उनके नेतृत्व में ही विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जैसे संस्थान स्थापित हुए, जिन्होंने भारत को ज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में विश्व पटल पर पहचान दिलाई।

आज भी उनकी यह सोच उतनी ही प्रासंगिक है जितनी स्वतंत्रता के बाद थी। मौलाना आजाद कहा करते थे — “शिक्षा ही वह साधन है जो समाज में समानता और प्रगति ला सकता है।”

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर देशभर के विद्यालयों और विश्वविद्यालयों में सेमिनार, निबंध, वाद-विवाद और प्रदर्शनियों के माध्यम से उनके योगदान को याद किया जाता है, ताकि नई पीढ़ी शिक्षा के महत्व को समझे और उनके आदर्शों से प्रेरणा ले सके।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1208 – ओत्तो वान विटल्सबाश को जर्मनी का राजा चुना गया।

1675 – गुरु गोबिन्द सिंह सिक्खों के गुरु नियुक्त हुए थे।

1745 – चार्ल्स एडवर्ड स्टुअर्ट उर्फ बोनी प्रिंस चार्ली की सेना इंग्लैंड में घुसी।

1809 – ब्रिटिश आधिपत्य के विरुद्ध विद्रोह करने के लिए लोगों का आह्वान करते हुए एक घोषणा निकाली, जो ‘कुण्डरा घोषणा’ नाम से जानी जाती है।

1811 – कार्टाहेना कोलंबिया ने स्पेन से खुद को स्वतंत्र घोषित किया।

1836 – चिली ने बोलीविया और पेरु के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1905 – द प्रिंस ऑफ़ वेल्स ने द प्रिंस ऑफ़ वेल्स संग्रहालय की नींव रखी थी।

1918 – पोलैंड ने खुद को स्वतंत्र देश घोषित किया।

1937 – अमेरिका के क्लिंटन डेविसन और इंग्लैंड के सर जी पी थाॅमसन को भौतिकशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया।

1962 – कुवैत की नेशनल असेंबली ने संविधान को स्वीकार किया।

1966 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अंतरिक्ष यान ‘जेमिनी-12’ लांच किया।

1973 – पहली अंतरराष्ट्रीय डाक टिकट प्रदर्शनी नयी दिल्ली में शुरू।

1975 – अंगोला को पुर्तग़ाल से आजादी मिली।

1978 – मॉमून अब्दुल गयूम मालदीव के राष्ट्रपति बने।

1982 – इजरायल के सैन्य मुख्यालय में गैस विस्फोट में 60 लाेगों की मौत।

1985 – एड्स थीम पर आधारित पहली टीवी फ़िल्म ‘एन अर्ली फ्रोस्ट’ अमेरिका में प्रदर्शित की गयी।

1989 – बर्लिन की दीवार गिराने की शुरुआत।

1995 – नाइजीरिया में मानवाधिकार कार्यकर्ता केन सारो वीवा तथा उनके 8 सहयोगियों को फ़ांसी दिये जाने के कारण विश्व भर में नाइजीरिया की भर्त्सना।

2000 – ऑस्ट्रिया में सुरंग से गुजरती हुई ट्रेन में आग लगने से 180 लोगों की मृत्यु।

2001 – दोहा बैठक में डब्ल्यूटीओ ने भारत का समर्थन किया।

2002 – ईरान की संसद ने देश की कट्टर न्यायपालिका के अधिकारों में कटौती करने वाले एक विधेयक को मंजूरी दी।

2003 – सीरिया पर प्रतिबंधों को अमेरिकी कांग्रेस की मंजूरी मिली। दक्षेस के सूचना मंत्रियों के सम्मेलन का नई दिल्ली में उद्घाटन। नाहा में वैश्विक फोरम का उद्घाटन किया गया।

2004 – यासिर अराफात का निधन। महमूद अब्बास पीएलओ के नये अध्यक्ष।

2004 – फिलीस्तीन लिबरेशन ऑर्गेनाइजेशन ने यासर अराफात की मौत की पुष्टि की जिसके बाद महमूद अब्बास को संगठन का अध्यक्ष चुना गया।

2007 – अमेरिकी साहित्यकार नारमन मेलर का निधन।

2008- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मार्गरेट अल्वा ने पार्टी महासचिव के पद से इस्तीफ़ा दिया।

2013 – सोमालिया के पुंटलैंड क्षेत्र में भीषण चक्रवाती तूफान की चपेट में आने से 100 लोग मारे गये।

2014 – पाकिस्तान के सख्खर प्रांत में एक बस दुर्घटना में 58 लोग मारे गये।

जन्म

1837- अल्ताफ हुसैन हाली – अपने समय के प्रसिद्ध उर्दू साहित्यकार व कवि।

1885- अनसूया साराभाई – प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता एवं मजदूर महाजन संघ की संस्थापक।

1888- अबुल कलाम आजाद- श के पहले शिक्षा मंत्री।

1888- जे. बी. कृपलानी – प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी और राजनीतिज्ञ।

1924 – आई. जी. पटेल भारतीय रिज़र्व बैंक के चौदहवें गवर्नर।

1924 – सुंदर लाल पटवा – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व 11वें मुख्यमंत्री।

1927- अमिताभ चौधरी – भारत के नैतिकता और ईमानदारी का मूल्य समझने वाले पत्रकार।

1936- कैलाश वाजपेयी – हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार

1936- माला सिन्हा – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री

1943- अनिल काकोदकर – भारतीय परमाणु वैज्ञानिक।

1950- नेफियू रियो- नागालैंड के 9वें मुख्यमंत्री एवं नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के अध्यक्ष।

1955- जिग्मे सिंग्ये वांग्चुक- भूटान के पूर्व नरेश।

1959- डी. वाई. चन्द्रचूड़ – भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश।

निधन

1849 – राम सिंह पठानिया – भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे।

1971 – देवकी बोस – मशहूर फ़िल्म निर्देशक और संगीत में ध्वनि के जानकार।

1982 – उमाकांत मालवीय, प्रतिष्ठित कवि एवं गीतकार।

1994 – कुप्पाली वेंकटप्पा पुटप्पा – कन्नड़ भाषा के कवि व लेखक थे।

2008 – कन्हैयालाल सेठिया – आधुनिक काल के प्रसिद्ध हिन्दी व राजस्थानी लेखक।

महत्वपूर्ण दिवस

-राष्ट्रीय शिक्षा दिवस (मौलाना अबुल कलम आजाद का जयंती)।