इतिहास के पन्नों में 04 दिसंबर : 1829 में वायसराय लार्ड विलियम बेंटिक ने सती प्रथा की अमानवीय परंपरा पर लगाया था पूर्ण प्रतिबंध

column-on-this-day-04-december.
Spread the love

सती प्रथा वह कुप्रथा थी, जिसमें किसी महिला को उसके पति की मृत्यु के बाद उसकी ही चिता पर जीवित जला दिया जाता था। कई जगहों पर इसे सामाजिक स्वीकृति का रूप देकर परंपरा का हिस्सा बनाया गया था, लेकिन इसके पीछे महिलाओं की मजबूरी, सामाजिक दबाव और कुप्रचार की भयावह सच्चाई छिपी रहती थी।

बंगाल प्रेसीडेंसी में बढ़ते विरोध, सामाजिक सुधारकों की आवाज़ और मानवता के खिलाफ इस क्रूर प्रथा को देखते हुए लार्ड बेंटिक ने इसे कानूनन अपराध घोषित कर दिया। इस निर्णय के पीछे राजा राममोहन राय जैसे महान सामाजिक सुधारकों का भी महत्वपूर्ण योगदान था, जिन्होंने इस प्रथा के खिलाफ लगातार संघर्ष किया।

लार्ड बेंटिक केवल सती प्रथा के खिलाफ ही नहीं थे, बल्कि भारतीय समाज में व्याप्त कई अन्य कुप्रथाओं के उन्मूलन के समर्थक भी थे। उनके शासनकाल में नवजात कन्या वध जैसी कुप्रथाओं को रोकने के लिए भी कदम उठाए गए।

सती प्रथा पर प्रतिबंध लगाना भारत में महिला अधिकारों और मानवाधिकारों की दिशा में एक बड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि माना जाता है। यह कानून आने के बाद महिलाओं को इस अमानवीय सामाजिक दंश से मुक्त होने का रास्ता मिला और समाज में सुधार की एक नई शुरुआत हुई।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1796 – बाजीराव द्वितीय पेशवा नियुक्त।

1829 – वायसराय लार्ड विलियम बेंटिक ने सती प्रथा समाप्त की।

1860 – गोवा में मरगाव के निवासी अगस्टिनो लॉरेंसो ने पेरिस विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि ली। वह विदेशी विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि लेने वाले पहले भारतीय थे।

1952 – इंग्लैंड में स्मॉग की घनी परत के छा जाने के कारण हजारों लोगों की जान चली गई थी।

1959 – भारत और नेपाल के बीच गंडक सिंचाई एवं विद्युत परियोजना पर हस्ताक्षर।

1967 – देश के पहले रॉकेट ‘रोहिणी आरएच 75’ का थुम्बा से प्रक्षेपण हुआ।

1971 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भारत और पाकिस्तान के बीच खराब होते हालात के मद्देनजर आपात सत्र बुलाया।

1971 – भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान नौसेना और कराची पर हमला किया।

1977 – मिस्र के विरुद्ध अरब मोर्चा गठित।

1984 – हिजबुल्ला आतंकवादियों ने कुवैत एयरलाइन के विमान का अपहरण कर चार यात्रियों की हत्या की।

1991 – लेबनान में अंतिम अमेरिकी बंधक को सात वर्ष की कैद के बाद रिहा कर दिया गया।

1995 – सं.रा. अमेरिका डेविस कप चैंपियन बना।

1996 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह के लिए एक और अंतरिक्ष यान ‘मार्स पाथफ़ाउंडर’ प्रक्षेपित किया।

1999 – सं.रा. अमेरिका के अड़ियल रुख़ के कारण सिएटल वार्ता विफल, अगला दौर जिनेवा में कराने की घोषणा, रूसी सेनाओं ने ग्रोज्री के अनगुन शहर पर कब्जा किया।

2003 – अशोक गहलोत विधानसभा क्षेत्र से 12वीं राजस्थान विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए।

2004 – पेरू की मारिया जूलिया मांतिला गार्शिया को मिस वर्ल्ड 2004 चुना गया।

2006 – फिलीपींस के एक गाँव में तूफ़ान के बाद ज़मीन धंसने से लगभग एक हज़ार लोगों की मौत।

2008 – प्रसिद्ध इतिहासकार रोमिला थापर को क्लूज सम्मान के लिये चुना गया।

2012 – सीरिया में मोर्टार हमले में 29 लोगों की मौत।

जन्म

1888 – रमेश चंद्र मजूमदार – इतिहासकार।

1892 – विद्याभूषण विभु – प्रसिद्ध साहित्यकारों में से एक।

1898 – कार्यमाणिवकम श्रीनिवास कृष्णन – प्रसिद्ध भारतीय भौतिक वैज्ञानिक।

1910 – रामस्वामी वेंकटरमण – भारत के आठवें राष्ट्रपति।

1910 – मोतीलाल – हिंदी सिनेमा के अभिनेता।

1919 – इन्द्र कुमार गुजराल – भारत के बारहवें प्रधानमंत्री।

1922 – घंटासला वेंकटेश्वर राव – तमिल सिनेमा में उत्कृष्ट संगीतकार।

1923 – श्रीपति मिश्रा – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में से एक।

1962 – ओम बिड़ला – राजस्थान से भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ।

1979 – सुनीता रानी- प्रसिद्ध भारतीय महिला खिलाड़ी।

1994 – रानी रामपाल – भारतीय हॉकी खिलाड़ी।

निधन

1962 – अन्नपूर्णानन्द – हिन्दी में शिष्ट हास्य लिखने वाले कलाकारों में अग्रणी लेखक।

2017 – शशि कपूर – हिन्दी सिनेमा जगत के प्रसिद्ध अभिनेताओं में से एक।

2020 – नरिंदर सिंह कपानी – भारतीय मूल के अमेरिकी भौतिक विज्ञानी।

2021 – विनोद दुआ – प्रसिद्ध भारतीय समाचार वक्ता, हिंदी टेलीविजन पत्रकार एवं कार्यक्रम निर्देशक।

महत्वपूर्ण दिवस

-भारतीय नौसेना दिवस।