बलरामपुर: कलेक्टर की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न

Spread the love

उन्होंने न्यायालयवार राजस्व प्रकरणों की जानकारी लेते हुए उनके निराकरण के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी प्रकरण समय-सीमा के भीतर ही निराकृत किये जाये। बैठक में अभिलेख सुधार, हाई कोर्ट प्रकरण सहित, अवैध अतिक्रमण, भू-अर्जन, पट्टा, अभिलेख का दुरुस्तीकरण सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की गहन समीक्षा की गई।

बैठक में कलेक्टर ने एग्रीस्टेक किसान पंजीयन की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिये कि एग्रीटेक पोर्टल पर किसानों का समय से पंजीयन हो ताकि कृषि संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन में लक्षित प्रगति सुनिश्चित की जा सके।

कलेक्टर कटारा ने राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए लोक सेवा गारंटी, लंबित राजस्व प्रकरणों और पीजी पोर्टल, जन शिकायत की गहन समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि सभी लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

बैठक में अपर कलेक्टर आर.एस. लाल, आर.एन. पाण्डेय, अभिषेक गुप्ता, प्रमोद गुप्ता सहित सर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं तहसीलदार उपस्थित रहे।