बलौदाबाजार : कलेक्टर ने की खाद भण्डारण व वितरण की समीक्षा

Spread the love

उन्होंने यूरिया की बढ़ती मांग को दृष्टिगत रखते हुए मांग अनुसार समितियों में यूरिया उपलब्ध कराने तथा उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये

कलेक्टर ने कहा कि, डबल लॉक में भण्डारित लगभग 166 मैट्रिक टन यूरिया को अधिक मांग वाले समितियों में पहुंचाएं। यूरिया का रैक लगने पर जिले के लिए आवंटित मात्रा अनुसार शत-प्रतिशत आवंटन कराएं। उन्होंने तय मूल्य से अधिक मूल्य पर उर्वरक विक्रय करने वाले विक्रेताओं पर कार्रवाई करने लगातार जांच अभियान चलाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही छूटे हुए किसानों का एग्रीस्टेक पोर्टल पर पंजीयन की कार्रवाई में तेजी लाने के भी निर्देश दिये।

बताया गया कि, जिले में लगभग 899 मैट्रिक टन यूरिया की आवश्यकता है। मंगलवार को तिल्दा में रैक लगने वाली है जिससे करीब 200 मेट्रिक टन यूरिया मिलने की संभावना है। वहीं दो से तीन दिन में भाटापारा में भी रैक लगने वाली है जिसमें जिले को 200 मेट्रिक टन और यूरिया मिल पायेगा। अब तक कुल 57421 मेट्रिक टन उर्वरक भण्डारण किया गया है जिसके विरुद्ध समितियों को 52077 मैट्रिक टन उर्वरक वितरण किया गया है।