पुलिस के अनुसार गश्ती के दौरान छाई रोड, टोल प्लाज़ा दीदारगंज के पास एक संदिग्ध पिकअप वैन को देखकर टीम को संदेह हुआ। वाहन चालक द्वारा गाड़ी की दिशा बदलते देख टीम ने तुरंत उसका पीछा किया। पीछा करने के क्रम में वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया, जिसका लाभ उठाकर चालक, खलासी वाहन छोड़कर भागने में सफल रहे।
पुलिस ने बताया कि वाहन की तलाशी के दौरान सोयाबीन एवं चिप्स के बोरे के नीचे छिपाकर रखी गई प्रतिबंधित कोडीन फास्फेट सिरप भारी मात्रा में बरामद की गई। सिरप को जब्त कर लिया गया है। जब्त कोडीन फास्फेट सिरप की संख्या 50 कार्टन (कुल 7500 बोतलें) हैं, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 9 लाख रुपये बताया जा रहा है।———–
