CM योगी बोले- सनातन पर संकट देश पर संकट:सीतापुर में कहा- बंटोगे तो कटने के रास्ते खुलेंगे, बांटने वालों से सावधान रहना

Spread the love

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज (9 फरवरी) सीतापुर पहुंचे। यहां तपोधाम आश्रम में गिरधारी नाथ महाराज स्मारक स्थल सीएम योगी ने अनावरण किया। इसके बाद महंत गिरधारी नाथ की गुफा का उद्घाटन किया। सीएम ने मंच से जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने मंच से कहा- जिस तरह पूर्वी भारत में शक्तिपीठ का महत्व है, वैसे ही पश्चिम में हिंगलाज का महत्व है। फिलहाल ये मंदिर पाकिस्तान में स्थित है। वहां के संत योगीराज गिरधारी नाथ की गुफा को सीतापुर में बनाया गया है। जिसका आज उद्घाटन किया गया है। उन्होंने यहीं पर साधन की थी। सीएम ने कहा- सीतापुर भारत के सनातन का पौराणिक स्थल है। भारत के पौराणिक स्थलों को पुनर्स्थापित करने का जिम्मा हमने लिया है। 3500 वर्ष पहले 88 हजार ऋषियों की तपोभूमि नैमिष में की थी और सभी ग्रंथ वही लिखा है। नैमिष ही महापुरुषों की तपस्थली है। सीएम ने कहा- सनातन में पहला ग्रास गो माता और अंतिम ग्रास कुत्ते को दिया जाता है। ये समता का व्यवहार है सिर्फ अपने भारत में मिलेगा। चीटी को भी लोग आटा डालते हैं। कितना भी जहरीला सांप हो उसे भी लोग नागमंचमी के दिन दूध पिलाते हैं। ये सनातन में ही संभव है। लेकिन इस सनातन को तोड़ने का बहुत प्रयास हुआ। कुछ लोगों ने शरण तो ली लेकिन शरणार्थी धर्म नहीं निभाया। अंगुली पकड़कर गला दबाने का काम किया। भारत की पूरी परम्परा इस से जुड़ी हैं, दुनिया की तमाम संस्कृति और सभ्यता समापत हो गई, लेकिन एक सांस्कृति दुनिया के सामने खड़ी और दुनिया को बसुधैव कुटुम्बकम का संदेश देने वाली हमारी सनातन परमपरा है। सनातन ने हर एक को बढ़ने का मौका दिया, मुगल आये, अंग्रेज आये, लेकिन जो लोग आए धर्म और संस्कृति को लूटने का काम किया। यहां जो भी आया उसे शरण मिली, लेकिन कुछ लोग यहां शरण लेकर शरणार्थी धर्म का पालन नहीं किया, उंगली पकड़ कर हाथ पकड़ने काम किया, देश को लूटने का काम किया। सीएम ने कहा- चीन बढ़ रहा था और भारत को बढ़ाने का जो प्रयास होना चाहिए था वो नहीं हो पाया।
मुगलों ने तो लूटा ही था और अंग्रेजों ने आश्रम पद्धति को खत्म करने का काम किया। देश 1947 में आजाद होता है, तब दुनिया की अर्थव्यवस्था में भारत की भागीदारी महज 2 फीसदी रह गई थी
पिछले 11 वर्षों में भारत की प्रगति देखा होगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत बदल रहा है।
अब भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। अमेरिका और चीन के बाद भारत का नंबर होगा। सीएम ने कहा- 22 जनवरी 2024 के बाद भव्य राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान हर भारतीय की आंखे नम थी। हर घर में दीप जल रहे थे और भारतीय दिवाली मना रहा था। क्योंकि राम के साथ आत्मीयता का रिश्ता था। काशी में पहले 10 लोग एक साथ दर्शन नहीं कर पाते थे लेकिन अब देखिए कहीं कोई समस्या नहीं है। अब कही कोई समस्या नहीं है। क्योंकि राम के साथ आत्मीयता का रिश्ता था। काशी में पहले 10 लोग एक साथ दर्शन नहीं कर पाते थे लेकिन अब देखिए कहीं कोई समस्या नहीं है। अयोध्या में राम मंदिर बन गया। काशी में कॉरिडोर बन गया। सनातन कमजोर हो तो देश कमजोर होगा। जाति क्षेत्र और भाषा उसके सामने कोई मायने नहीं रखते। जो बांटने वाले लोग हैं उनसे सतर्क रहिएगा। ये लोग बांग्लादेश में रोज हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार पर कोई कुछ नहीं बोल रहा है। वो मरने वाला दलित हिंदू है। लेकिन कोई उसपर कुछ नहीं बोल रहा है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हेलीपैड से आश्रम तक करीब 1800 मीटर लंबे सड़क मार्ग को पूरी तरह से सुरक्षित किया गया है। इस मार्ग पर रूफटॉप फोर्स की तैनाती की गई है, जो ऊंची इमारतों से निगरानी रखेगी। सुरक्षा में 900 पुलिसकर्मी तैनात सुरक्षा व्यवस्था में चार अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी), 17 क्षेत्राधिकारी (सीओ) सहित लगभग 900 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हैं और कार्यक्रम स्थल के आसपास लगातार निगरानी रखी जा रही है। सीएम सुरक्षा टीम ने हेलीपैड से आश्रम तक कई बार फ्लीट रिहर्सल कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सुबह से ही कार्यक्रम स्थल और रूट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अंतिम रूप देते रहे।