मुख्यमंत्री साय आज बस्तर दौरे पर रहेंगे, जगदलपुर में पंडुम कैफे का करेंगे उद्घाटन

cm-sai-will-be-on-bastar-tour-today
Spread the love

जगदलपुर पहुंचने के बाद 12:35 बजे मुख्यमंत्री पूना मारगेम परिसर पहुंचेंगे, जहां 12:35 से 12:55 बजे तक पंडुम कैफे का शुभारंभ करेंगे।

इसके बाद दोपहर 1 बजे वे जगदलपुर के जगतु माहरा शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचेंगे। यहां 1 बजे से 2 बजे तक विद्यालय के शताब्दी वर्ष समारोहका उद्घाटन करेंगे।

वहीं 2:30 बजे स्कूल कार्यक्रम से प्रस्थान करने के बाद मुख्यमंत्री 2:55 बजे. टीबीपी मण्डी प्रांगण हेलीपेड, कोण्डागांव पहुंचेंगे। 3 बजे विकास नगर स्टेडियम, कोण्डागांव में बुढ़ादेव महोत्सव 2025 के तहत लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम 3 से 4 बजे तक आयोजित होगा।