मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार शाम को गुना और सीधी में बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया। गुना हवालाकांड के बाद एसपी अंकित सोनी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। उन्हें पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) बनाया गया है। इंदौर में 15वीं बटालियन की कमांडेंट हितिका वसल को उनकी जगह गुना का नया एसपी बनाया है। इधर, सीधी में जनप्रतिनिधियों से मिली शिकायतों के बाद सीधी कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी को भी हटाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में ओएसडी और सह आयुक्त बनाया गया है। उनकी जगह 2013 बैच के विकास मिश्रा को नया कलेक्टर बनाया है। विकास अभी मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ हैं। वह डिंडौरी में भी कलेक्टर रह चुके हैं। दरअसल, सीएम डॉ. मोहन यादव रविवार को मिर्जापुर से सीधे सीधी जिला मुख्यालय पहुंचे थे। यहां स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात के दौरान उन्हें कई शिकायतें मिलीं। जिसके बाद उन्होंने ये एक्शन लिया। सीएम ने कहा- मिली थी कई शिकायतें सीएम ने कहा कि मुझे अलग-अलग प्रकार की शिकायतें मिली हैं। आज के दौरे का परिणाम हो सकता है रात तक सामने आएगा। मैं उम्मीद करता हूं कि जो अधिकारी जहां काम कर रहे हैं उनको जवाबदारी के साथ काम करना चाहिए। जवाबदारी उनकी नियुक्ति के साथ ही होती है। ऐसे में अगर मैदानी कार्रवाई में शिकायतें प्राप्त होती हैं तो मैदान में रहने के बजाए फिर उनको वल्लभ भवन में बैठाना ज्यादा अच्छा है। सीएम ने ट्वीट कर दी जानकारी गुना में कारोबारी की कार से मिले थे 1 करोड़
गुना पुलिस ने गुजरात के एक जीरा कारोबारी की कार से करीब 1 करोड़ रुपए कैश पकड़ा था, लेकिन आरोप है कि 20 लाख रुपए लेकर उसे छोड़ दिया गया। मामला तब सामने आया, जब गुजरात के एक IPS अधिकारी का फोन आने के बाद धरनावदा पुलिस ने लिए गए 20 लाख रुपए वापस कर दिए। मामला सामने आते ही डीआईजी अमित सांघी देर रात गुना पहुंचे और जांच शुरू की गई। इसके बाद थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया, जिनमें एएसआई साजिद हुसैन, प्रधान आरक्षक देवेंद्र सिंह सिकरवार और आरक्षक सुंदर रमन शामिल हैं। शुरुआती जांच में इनकी भूमिका संदिग्ध पाई गई। इसके बाद कार्रवाई की आंच एसपी तक पहुंची और उन्हें हटा दिया गया। जनप्रतिनिधियों ने की थी कलेक्टर की शिकायतें सीएम मिर्जापुर से अचानक सीधी पहुंचे और वहां स्थानीय जनों और राजनेताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें वहां कलेक्टर को लेकर कई शिकायतें मिलीं, जिसके बाद सोमवंशी को हटाने के निर्देश दिए। वहीं जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक पीएस धनवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए गए।्र यह खबर भी पढ़ें गुना हवालाकांड: ASI ने कार रोकी, SI ने की डील
गुना हवाला कांड में ग्वालियर डीआईजी अमित सांघी ने थाना प्रभारी सहित 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। 20 मार्च को गुजरात के एक आईपीएस के फोन कॉल के बाद पुलिसकर्मियों ने रिश्वत की रकम लौटा दी थी। मामले के तूल पकड़ने पर डीआईजी ने शनिवार रात और रविवार सुबह मौके पर पहुंचकर जांच की और चारों पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध मिलने पर उन्हें निलंबित करते हुए एसपी रैंक के अधिकारी से विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर
हवालाकांड में CM ने गुना एसपी अंकित सोनी को हटाया:हितिका को दी जिम्मेदारी; जनप्रतिनिधियों की शिकायतों के बाद सीधी कलेक्टर भी बदला
