गुरुग्राम में आयोजित विकसित गुरुग्राम महारैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंच गए हैं। रैली कंपनी बाग में हो रही है और यहां भारी भीड़ उमड़ी है। विधायक पहलवान मुकेश शर्मा के नेतृत्व में होने वाली इस महारैली में मुख्यमंत्री करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे। सालों से लंबित नागरिक अस्पताल, बस स्टैंड के कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा 120 किमी की मॉडर्न सड़क, सब्जी मंडी, कम्युनिटी सेंटर का उद्घाटन करेंगे। रैली में कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, विधायक पहलवान मुकेश शर्मा, विधायक तेजपाल तंवर, भाजपा नेता सुधा यादव, जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, बावल के विधायक डॉ. कृष्ण, ग्रामीण महानगर के जिलाध्यक्ष अजीत यादव, मेयर राजरानी मल्होत्रा, प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष उषा प्रियदर्शी, पूर्व मेयर गार्गी कक्कड़, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कमल यादव, पूर्व मेयर मधु आजाद, लीलू राम सरपंच, बलवान, अनुज शर्मा समेत भाजपा पार्षद मौजूद है। रैली में मंत्री राव नरबीर ने कहा कि गुरुग्राम में चार अस्पताल, चार सब्जी मंडी और एलिवेटेड हाईवे और स्कूलों की हालत ठीक करवाई जाए। गुरुग्राम ने चारों सीटें भाजपा को दी है। इसलिए गुरुग्राम की जनता को नए साल में नए प्रोजेक्ट की सौगात दें। हीरो होंडा चौक से और उमंग भारद्वाज चौक तक एलिवेटेड रोड बनाने की मांग की। इससे आने वाले समय में लोगों को काफी फायदा होगा। सदर बाजार को स्मार्ट बाजार बनाने की मांग विधायक पहलवान मुकेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा आगे बढ़ रहा है। गुरुग्राम विकसित भी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में होने जा रहा है। प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री हैं, जो 24 घंटे काम करते हैं। विधायक ने सदर बाजार को स्मार्ट बाजार बनाने की मांग की है। उन्होंने पार्किंग के लिए 5 सामुदायिक केंद्र बनाने की मांग की है। सिविल अस्पताल का जल्द शुरू करने, वजीराबाद में सीएचसी बनाई जाए। 30 आरोग्य केंद्र बनाए जाने चाहिए। द्वारका एक्सप्रेसवे की तरह 3 और एलिवेटेड रोड बनाएं। गुरुग्राम में इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा बनाया जाए। गुरुग्राम में स्पोर्टस स्कूल बनाया जाए। वकीलों का चैंबर बनाए जाए, पुरानी जेल की जमीन पर गुड़गांव धाम बना दिया जाए। दिल्ली की तरह फूलों की मंडी बनाई जाए। दुनियाभर से रोजगार की तलाश में आते है लोग मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गुरुग्राम में आर्थिक राजधानी के रूप में हरियाणा की प्रगति का मुख्य इंजन है। यहां 500 कंपनी है और स्टार्टअप का हब है। यहां देश और दुनियाभर से लाखों लोग रोजगार और व्यापार की तलाश में आते हैं। जिसकी छोटे से शहर के रूप में पहचान थी, आज वो मिलेनियम सिटी बन गया है।
विकसित गुरुग्राम महारैली में पहुंचे CM नायब सैनी:मंत्री नरबीर ने रखी कई डिमांड; MLA मुकेश बोले- करोड़ों के प्रोजेक्ट की सौगात मिलेगी
