खगड़िया पहुंचे सीएम नीतीश कुमार:पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण

खगड़िया पहुंचे सीएम नीतीश कुमार:पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण
Share Now

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड स्थित सतीश नगर गांव में पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम में दिवंगत नेता का परिवार भी मौजूद रहा। प्रतिमा के अनावरण को लेकर पिछले दो महीनों से तैयारियां चल रही थीं। प्रशासन ने कार्यक्रम की पुख्ता व्यवस्था की थी। मुख्यमंत्री को देखने के लिए सतीश नगर में बड़ी संख्या में लोग जुटे। सतीश प्रसाद सिंह बिहार के छठे मुख्यमंत्री थे। वे राज्य के सबसे कम समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेता हैं। उन्होंने 28 जनवरी 1968 से 1 फरवरी 1968 तक, केवल चार दिनों के लिए मुख्यमंत्री पद संभाला था।

सीएम नीतीश के खगड़िया दौरे की कुछ तस्वीरें


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *