फतेहाबाद जिले के प्रसिद्ध गांव पीलीमंदोरी सोमवार को देश-विदेश में अपनी गायकी से पहचान बनाने वाले शास्त्रीय गायक पंडित जसराज की जयंती मनाई जा रही है। सीएम नायब सैनी फतेहाबाद जिले के गांव पीलीमंदोरी में पंडित जसराज जयंती समारोह में पहुंच गए हैं। सीएम करीब डेढ़ घंटे की देरी से पहुंचे हैं। मंच पर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, पंडित जसराज की बेटी दुर्गा जसराज, गायक अनूप जलोटा भी मौजूद है। इस दौरान सीएम सैनी ने जनता का अभिवादन स्वीकार किया और पंडित जसराज को नमन किया। फतेहाबाद में धुंध के कारण हेलिकॉप्टर से नहीं आ सके सीएम इससे पहले घने कोहरे के चलते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का हेलिकॉप्टर गांव पीलीमंदोरी में निर्धारित स्थल पर लैंड नहीं कर सका। मौसम की खराब होने और दृश्यता कम होने के कारण पायलट ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हेलीकॉप्टर को वहां उतारने का निर्णय टाल दिया। मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर की बजाय प्लेन से सिरसा एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे, जहां से वें सड़क मार्ग से फतेहाबाद जिले के गांव पीलीमंदोरी में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। प्रदेशभर से जुटेगा मिरासी समाज राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा भर से मिरासी समाज को आमंत्रित किया गया है। इसके साथ ही लोक कलाकारों को भी निमंत्रण भेजा गया है। मुख्यमंत्री लोक कलाकारों के साथ चाय पर संवाद करेंगे और कला-संस्कृति से जुड़े विषयों पर चर्चा करेंगे। 22 साल बाद गांव में आएंगे प्रदेश के मुखिया गांव पीलीमंदोरी के सरपंच धर्मवीर गोरछिया ने बताया कि करीब 22 वर्षों बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री गांव में आ रहे हैं। इस अवसर पर पंचायत की ओर से गांव की विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर मांग पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा। पंचायत को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री गांव के विकास से जुड़ी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए घोषणाएं करेंगे। जानिए… कौन थे पंडित जसराज
फतेहाबाद पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी:पंडित जसराज जयंती पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम; बॉलीवुड सिंगर अनूप जलोटा-दुर्गा जसराज भी मौजूद
