मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। यहां बाबा के दर्शन-पूजन किए। इसके बाद अधिकारियों के साथ चर्चा हुई। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने मंदिर की SOP को समझा। सीएम मोहन यादव ने कहा- काशी विश्वनाथ धाम का क्राउड मैनेजमेंट सिस्टम काफी अच्छा है। जिस तरह बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर में भीड़ प्रबंधन हो रहा है। उसी तरह का प्रबंधन हम सिंहस्थ में भी चाहते हैं। हम इसीलिए यहां आए हैं। हम बाबा महाकाल और काशी विश्वनाथ को लेकर योजनाओं, जानकारियों का आदान-प्रदान करेंगे। इसके लिए हमने एमओयू भी साइन किया है। हम प्रयास करेंगे कि दर्शन के लिए जनता को बेहतर सुविधा मिले। प्रयागराज में महाकुंभ हुआ है। अब उज्जैन में सिंहस्थ होने वाला है। ऐसे में सुगमता बनी रहे, सारी व्यवस्था बनी रहे। इसके लिए हमने प्रजेंटेंशन भी देखा। मंदिर के सीईओ ने बताया- हमारे यहां 115 विग्रह है, जिसमें 14 प्रधान महादेव हैं। हमने उनके रुद्राभिषेक और उसके महत्व के बारे में डिजिटल और बुकलेट के माध्यम से समझाने का प्रयास किया है। लोग यहां पर रुद्राभिषेक करते हैं। इससे भीड़ अलग-अलग जगह पर डायवर्ट हो जाती है। सीएम ने यहां की SOP को करीब 1 घंटे तक समझा। अब एमपी के अधिकारी इसका अध्ययन करेंगे। व्यवस्थाएं ठीक रहीं तो महाकाल मंदिर में विश्वनाथ मंदिर की SOP लागू हो सकती है। इसके अलावा मंत्री नंद गोपाल नंदी की अध्यक्षता में लगभग 7 से अधिक समझौतों पर मध्य प्रदेश सरकार ने यूपी सरकार से समझौता किया है। दरअसल, 2028 में उज्जैन में सिंहस्थ कुंभ मेला का आयोजन होना है। प्रत्येक 12 साल में शिप्रा नदी के तट पर होने वाले इस आयोजन को लेकर करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु जुड़ते हैं। इन्हीं सब तैयारियों को लेकर सीएम यादव काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। तस्वीरें देखिए… सीएम मोहन यादव के कार्यक्रम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
CM मोहन यादव बोले- काशी का क्राउड मैनेजमेंट सिस्टम अच्छा:एक घंटे विश्वनाथ धाम की SOP समझी, यूपी सरकार से 7 समझौते किए
