रंगे हाथ घूस लेते पकड़े गए सोसायटी एवं चिट्स प्रयागराज सहायक रजिस्टार कार्यालय के लिपिक व संविदाकर्मी

Spread the love

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में दारागंज थाना क्षेत्र के बक्शी खुर्द निराला मार्ग निवासी राम विराग पुत्र स्वर्गीय गिरिजा कांत त्रिपाठी और संविदा पर कार्यरत कम्प्यूटर आपरेटर सराय इनायत थाना क्षेत्र के कुंआडीह गांव निवासी विजय राज सिंह पुत्र बनवारी लाल हैं।

ट्रैप प्रभारी ने बताया कि फतेहपुर जिले के बिन्दकी स्थित श्री ओमर वैश्य विद्यालय कमेटी से जुड़े ज्ञान भारती मूलादेवी एम.एस.जूनियर हाई स्कूल के प्रबंधक रतिपाल सिंह की लिखित शिकायत पर रिश्वत मामले का खुलासा करते हुए गुरुवार को पूर्व योजना के मुताबिक शिकायत कर्ता को 75 हजार रूपए नगद देने के लिए शिवकुटी थाना क्षेत्र के तेलियरगंज मेहदौरी में स्थित सम्प्रति लेखाकार सहायक रजिस्ट्रार फर्म्स सोसाइटीज एवं चिट्स के कार्यालय में ट्रैप टीम में नियुक्त निरीक्षक रविन्द्र सिंह, राकेश बहादुर सिंह, अंजली यादव अपनी टीम के साथ गुरुवार को पहुंचे। और शिकायत कर्ता के माध्यम से 75 हजार रूपए देते हुए उक्त दोनों लोगों को गिरफ्तार किया। इसके बाद इस सम्बंध में शिवकुटी थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया और विधिक कार्रवाई की जा रही है।