पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य सामुदायिक भागीदारी से स्वच्छता के सिद्धांतों को बढ़ावा देने के लिए उत्सव के रूप में मनाना है। उन्होंने कहा कि अभियान अवधि में राज्यभर में विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत सार्वजनिक स्थलों की विशेष स्वच्छता गतिविधियाँ ग्राम पंचायतों, विद्यालयों, अस्पतालों व सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता श्रमदान, प्लास्टिक मुक्त राजस्थान का संकल्प सिंगल यूज़ प्लास्टिक हटाने के लिए जन-जागरूकता रैली, शपथ एवं कार्यशालाएँ, जनभागीदारी कार्यक्रम विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संगठनों, महिला समूहों व जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता तथा सांस्कृतिक व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
स्वच्छता ही सेवा अभियान बुधवार से
