पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के दक्षिण-पश्चिमी इलाके सारखेरबाजार में रविवार शाम तृणमूल कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच झड़प हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक विवाद स्थानीय क्लब में तेज आवाज में माइक चलाने को लेकर शुरू हुआ। भाजपा का आरोप है कि TMC के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के मंच में आग लगा दी। इसी मंच पर त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने दिन में जनसभा को संबोधित किया था। घटना के बाद आग बुझाने के लिए एक दमकल गाड़ी मौके पर भेजी गई। अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटनास्थल की दो तस्वीरें… TMC विधायक बोलीं- क्लब के सदस्यों से हुई बदसलूकी
बेहाला पूरब से TMC विधायक रत्ना चटर्जी ने कहा कि बैडमिंटन टूर्नामेंट के दौरान BJP समर्थकों ने क्लब के सदस्यों से बदसलूकी की। उन्होंने कहा कि जिस तरह की हरकतें की जा रही हैं, उसके जवाब में तृणमूल कांग्रेस और सख्त रुख अपनाएगी। बाजेपी का आरोप- जानबूझकर आग लगाई
BJP नेताओं ने कहा कि साकरबाजार में मंच को जानबूझकर आग लगाई गई। यहां से बिप्लब देब ने कुछ घंटे पहले जनसभा को संबोधित किया था। यह कार्यक्रम BJP की ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’ के तहत आयोजित किया गया था, जो विधानसभा चुनाव से पहले निकाली जा रही है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने 11 सदस्यीय संकल्प समिति की घोषणा की है ——- ये खबर भी पढ़े… ममता बोलीं-SIR की चिंता में बंगाल में रोज 4 आत्महत्याएं:110 से ज्यादा लोगों की मौत हुई; चुनाव आयोग और केंद्र सरकार जिम्मेदार पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल में SIR की चिंता में हर रोज 3 से 4 लोग आत्महत्या कर रहे हैं। अब तक 110 से ज्यादा लोग मर चुके हैं। 40-45 लोग अस्पतालों में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। इतने साल बाद क्या हमें यह साबित करना पड़ेगा कि हम इस देश के नागरिक हैं? पूरी खबर पढ़ें…
कोलकाता में TMC-BJP समर्थकों में झड़प:BJP का आरोप- जनसभा का मंच फूंका; लाउडस्पीकर को लेकर हुआ विवाद
