आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने के बाद विवाद बढ़ता जा रहा है। हरियाणा से AAP के प्रदेश अध्यक्ष रहे नवीन जयहिंद ने AAP नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जयहिंद ने वीडियो जारी कर दावा किया है कि राघव चड्ढा को दिल्ली में केजरीवाल के शीशमहल (CM हाउस) में बुलाकर मुर्गा बनाकर पीटा गया था। 4 नेताओं के सामने उनसे मारपीट हुई थी। जयहिंद ने यह भी कहा कि पिटाई में राघव की आंख पर चोट आई थी। इस चोट का इलाज कराने के लिए ही राघव इंग्लैंड गए थे। लोगों ने समझा कि राघव हनीमून मनाने के लिए इंग्लैंड गए हैं। राघव को सारे खुलासे खुलकर करने चाहिए। शनिवार को रोहतक में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नवीन जयहिंद ने कहा- केजरीवाल व राघव के बीच दो साल से झगड़ा चल रहा है। केजरीवाल ने ही राघव चड्डा को पंजाब का शेडो सीएम बनाकर भेजा था। उन्हें पंजाब से पैसा एकत्रित करने के लिए लगाया। यह पैसा सिंगापुर पहुंचना था, लेकिन इंग्लैंड पहुंचा दिया, जिसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। राघव के पास केजरीवाल के राज व माल है, जिसको लेकर सारा मामला चल रहा है। उधर, राघव चड्ढा ने भी उपनेता पद से हटाए जाने के बाद शनिवार को वीडियो जारी कर कहा- मुझ पर 3 आरोप लगाए, जिसकी वजह से मुझे संसद में बोलने का मौका नहीं दिया जाएगा। मैं संसद में शोर मचाने, चिल्लाने, माइक तोड़ने या गाली देने नहीं गया, बल्कि जनता के मुद्दे उठाने के लिए गया हूं। राघव चड्ढा की सोशल मीडिया पोस्ट… जानिए नवीन जयहिंद ने राघव चड्ढा को लेकर क्या कहा…
जयहिंद बोले- मैंने खुद छोड़ी पार्टी राघव चड्ढा से मारपीट का दावा करने के बाद दैनिक भास्कर एप की टीम ने नवीन जयहिंद से बातचीत की। जयहिंद ने बताया कि राघव चड्ढा से मारपीट की यह घटना 2024 के दौरान की है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से पहले यह मामला हुआ था। राघव की पिटाई के दौरान वहां कौन चार लोग मौजूद थे, इसका भी खुलासा जल्द करूंगा। जयहिंद से जब पूछा गया कि क्या उनके साथ भी पार्टी से निकलने के दौरान ऐसा ही हुआ था, तो जयहिंद ने कहा कि मेरे साथ ऐसा करने की हिम्मत किसी में नहीं है। जब राजनीति से मन भर गया तो खुद पार्टी छोड़ दी। अब जानिए कौन हैं नवीन जयहिंद… 2011 में अन्ना हजारे के आंदोलन से जुड़े रोहतक के रहने वाले नवीन जयहिंद साल 2011 में अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से जुड़े थे। जब अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी बनाई, तो नवीन जयहिंद उसके संस्थापक सदस्यों में से एक थे। उन्हें हरियाणा में पार्टी को खड़ा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। अन्ना हजारे के आंदोलन के दौरान ही उनकी मुलाकात स्वाति मालीवाल (AAP की राज्यसभा सांसद) से हुई और 23 जनवरी 2013 को दोनों ने शादी कर ली। 2014 में चुनाव लड़ा, 2016 में प्रदेश अध्यक्ष बने 2016 में नवीन जयहिंद को हरियाणा में आम आदमी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। उनके नेतृत्व में पार्टी ने हरियाणा में कई विरोध प्रदर्शन किए। 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने रोहतक सीट से चुनाव भी लड़ा, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। धीरे-धीरे जयहिंद और AAP के केंद्रीय नेतृत्व के बीच मतभेद बढ़ने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी में एक ही परिवार का एकाधिकार हो गया है। 2022 में खुद को पार्टी से अलग किया फरवरी 2020 में उनका स्वाति मालीवाल से तलाक हो गया। 2022 में जयहिंद ने खुद को पार्टी से अलग कर लिया। उन्होंने कहा कि अब उनका राजनीति से मन भर गया है। इसके बाद उन्होंने जयहिंद सेना नाम का एक संगठन बनाया। वर्तमान में वे एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय हैं। —————————- ये खबर भी पढ़ें :- पंजाब के सुपर CM कहे जाते थे राघव चड्ढा:राहुल गांधी ने कहा था- सरकार को RC चला रहा; जानिए केजरीवाल से रिश्ते कैसे बिगड़ते गए पंजाब से AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा सुर्खियों में हैं। पार्टी ने ही उन्हें राज्यसभा के उपनेता पद से हटाने और बोलने का टाइम न देने का लेटर दे दिया। इसके बाद चड्ढा ने वीडियो जारी कर AAP को आड़े हाथों लिया। जनहित के मुद्दे उठाने को लेकर AAP पर ही सवाल दागे। आखिर में ये भी चेतावनी दी कि मैं वह दरिया हूं, जो सैलाब बनकर आता है। (पूरी खबर पढ़ें) राघव चड्ढा का जवाब- खामोश कराया, हारा नहीं:AAP बोली- कोई मोदी से डर जाए तो क्या लड़ेगा; कल राज्यसभा उपनेता पद से हटाया था आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद राघव चड्ढा ने राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने को लेकर शुक्रवार को पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किए वीडियो में कहा- मुझे खामोश करवाया गया है, लेकिन मैं हारा नहीं हूं। आम आदमी को ये मेरा संदेश है। पढ़ें पूरी खबर…
दावा- राघव चड्ढा को केजरीवाल के घर मुर्गा बनाकर पीटा:हरियाणा AAP पूर्व अध्यक्ष बोले- पंजाब से पैसा इकट्ठा करने भेजा, इसी पर झगड़ा हुआ
