सीजेएम मोनिका ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस कार्य को गंभीरता से लें और खेतों से पानी की निकासी करवाने में और तेजी लाएं। सीजेएम ने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि उनकी समस्या का जल्द समाधान होगा और निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सभी विभाग मिलकर कार्य कर रहे है।
उन्होंने ग्रामीणों से अपील कि वे किसी भी समस्या की सूचना तुरंत संबंधित विभाग तक पहुंचाएं ताकि समय रहते उसका हल किया जा सके। उन्होने बताया कि किसी भी प्रकार की कानूनी जानकारी व सहायता के लिए राष्ट्रीय विधिक सहायता हैल्पलाइन नंबर 15100 या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के हैल्पलाइन नंबर 01681-245048 पर घर बैठे ले सकते हैं। आगामी 13 सितंबर को न्यायिक परिसर जींद, नरवाना व सफीदों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
