इस अवसर पर मंदिर कमेटी के प्रधान रमेश यादव ने बताया कि श्री देव मांहुनाग हम सब के आराध्य देव हैं। उनकी कृपा से क्षेत्र में सुख शांति बनी रहती हैं। यादव ने बताया कि इस वर्ष चारों ओर से त्रासदी के दुख भरे समाचार आ रहे हैं मगर इस क्षेत्र में श्री देव मांहुनाग व देवी देवताओं व ईश्वर कृपा से सुख शांति है और अमन चैन बरकरार है।
उन्होंने बताया कि श्री देव मांहुनाग के जन्मदिन के उपलक्ष पर विशेष पूजा रचना कर संसार में शांति बने रहे इसके लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी सोहन सिंह, पुरोहित देवमणि शास्त्री, मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष कृष्ण चंद फौजी कटवाल काकू, गोविंद ठाकुर, हेम सिंह, नाग राम तथा जुलाहु राम सहित कमेटी के तमाम सदस्य मौजूद रहे।
