चूड़ी दिखाकर सोने की अंगूठियां ठग ले गए बदमाश

Spread the love

दो व्यक्ति दुकान पर आए और सोने का ओम मांगा। मना करने पर उन्होंने दो चूड़ी दिखाईं। उन्होंने इन चूड़ियों में लाख भरवाने की बात की। इसके बाद उन्होंने चार सोने की अंगूठियां देखने की बात कही। एक-एक करके दोनों दुकान से चले गए और वापस नहीं लौटे। आधे घंटे तक ठगों के न लौटने पर बच्चों ने परिजनों को सूचना दी। जब एक स्वर्णकार से ठगों द्वारा दी गई चूड़ियों की जांच कराई गई तो वे पीतल की निकलीं। चोरी की गई अंगूठियों की कीमत करीब 1.25 लाख रुपये है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सीओ अमित पाठक ने बताया कि ठगी की शिकायत मिल गई है इसका मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करेगी।