आईपीएस पूरन के परिवार से मिले चिराग पासवान, न्याय का दिया भरोसा

Spread the love

मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में हुए घटनाक्रम में होने वाली कार्रवाई देश के लिए नजीर बनेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखा है और बात की है। इस मामले में जितने भी आरोपित हैं, अगर वह दोषी साबित होते हैं उन्हें कानूनन सजा मिलेगी। सरकार की तरफ से परिवार की मांगों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ की इस घटना ने यह बताया कि पुलिस विभाग में आला पदों पर किस तरह से जातिगत भेदभाव हो रहा है। पासवान ने खुद को परिवार के साथ जोड़ते हुए कहा कि इस मामले में अगर प्रभावशाली व्यक्तियों के विरूद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो कोई दलित परिवार अपने बच्चों को आईएएस व आईपीएस की तरफ नहीं भेजेगा।