बीते कुछ दिनों से नैनीताल में मौसम लगातार बदल रहा है. पिछले कुछ दिनों में सुबह से ही हल्की बारिश का सिलसिला शुरू हो रहा है, जो दिनभर रुक-रुक कर जारी रह रहा है. आज भी आसमान में घने बादल छाए रहने के कारण धूप का दीदार तक नहीं हो सका. इसके चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई. शहर का न्यूनतम तापमान जहां करीब 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, वहीं अधिकतम तापमान भी महज 13 डिग्री के आसपास रहा. अप्रैल के महीने में इतना कम तापमान लोगों के लिए हैरानी का कारण बन गया है.
अप्रैल में ठिठुरा नैनीताल, गर्मी के बीच लौटा जाड़ा, फिर निकले गरम कपड़े, चौंका रहा मौसम में परिवर्तन
