फर्रुखाबाद में बच्चों ने ट्रेन रुकवाई, बड़ा हादसा टला:25000 वोल्ट की तार टूटकर पटरी पर लटकी, चिंगारी से ट्रैक में गड्‌ढे हुए

Spread the love

फर्रुखाबाद में उत्सर्ग एक्सप्रेस के साथ बड़ा हादसा होने से टल गया। ट्रेन फर्रुखाबाद से छपरा जा रही थी। फतेहगढ़ स्टेशन पहुंचने वाली थी। रास्ते में इलेक्ट्रिक ट्रेनों को 25000 वोल्ट की बिजली सप्लाई करने वाला ओएचई तार टूटकर रेलवे ट्रैक को छूने लगा। चिंगारी निकलने लगी और रेलवे की पटरी में गड्‌ढे हो गए। पास के ग्राउंड में क्रिकेट खेल रहे बच्चों ने टूटे तार से चिंगारी निकलती हुई देखी। तभी उन्हें ट्रेन की आवाज सुनाई दी। उन्होंने तुरंत एक लाल कपड़ा लिया और फर्रुखाबाद स्टेशन की ओर से आ रही ट्रेन को दिखाया। लाल कपड़ा देखकर लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी। घटनास्थल वहां से कितनी दूर था। ट्रेन करीब एक घंटे तक ट्रैक पर खड़ी रही। उसे करीब 1 किलोमीटर बैक करके वापस फर्रुखाबाद स्टेशन लाया गया। रेलवे यार्ड के कर्मी मौके पर पहुंचे और लाइन को ठीक किया। 3 घंटे बाद ट्रेन छपरा के लिए रवाना हुई। लड़कों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। पहले देखिए 3 तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला… फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन से दोपहर 2.30 बजे उत्सर्ग एक्सप्रेस छपरा के लिए निकली। इसमें कुल 22 डिब्बे हैं। ट्रेन ने करीब 1 किलोमीटर की दूरी तय की थी। 2:36 बजे लोको पायलट को पटरी पर कुछ लड़के डंडे में लाल कपड़ा बांधकर दिखे। लोको पायल अयोध्या प्रसाद ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। इसके बाद नीचे उतरे। उन्होंने युवकों से ट्रेन रोकने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा- पतंग फंसने की वजह से आएचई तार टूट गया है। वह पटरी से भी टच हो रहा है। इस बीच ट्रेन के यात्री भी नीचे उतर आए। ट्रेन में सवार यात्री आयुष कुमार ने कहा- ट्रेन अचान रुक गई। वायर टूट गया है। एक घंटे से ट्रेन रुकी है। युवक बोला- लाल कपड़ा दिखाकर रोकी ट्रेन
ट्रेन रोकने वाले अनिकेत यादव ने कहा- यहां पर पतंग कटकर आई और तार में उलझ गई। गोल-गोल घूमती रही। पतंग का अगला हिस्सा तार पर लगा तो वो टूट गया। मैं थोड़ी दूर पर खड़ा था। तभी मुझे ट्रेन की आवाज सुनाई दी। मैंने पास की एक आंटी से उनका दुपट्टा लिया। इसके बाद सामने से आ रही ट्रेन को दिखाया। ट्रेन पहले धीमे हुई फिर रुक गई।
सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारी और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। कर्मचारियों ने लटक रहे तार को ऊपर कराया और स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया। करीब एक घंटे तक ट्रेन ट्रैक पर खड़ी रही। इसके बाद उसे वापस फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन लौटा दिया गया। ट्रेन उल्टा ही फर्रुखाबाद स्टेशन तक गई। रेलवे द्वारा ओएचई तार की मरम्मत करने के बाद 5:30 बजे ट्रेन को छपरा के लिए रवाना कर दिया गया। साथ ही मामले की जांच की जा रही है कि पतंग कैसे तार में उलझी और सुरक्षा व्यवस्था में कहां चूक हुई। ———————- यह खबर भी पढ़ें..
संभल में सोना पकड़ने ई-रिक्शा से पहुंचे थे GST अफसर:मार्केट से 1KM दूर छोड़ीं गाड़ियां, 33 करोड़ का माल पकड़ा संभल में 4 फरवरी को GST अफसरों ने ज्वेलर के यहां छापा मारकर 33 करोड़ का सोना-चांदी और डायमंड जब्त किया। इस छापेमारी को अंजाम देने के लिए अफसरों ने पूरी प्लानिंग की। मार्केट में किसी को छापेमारी की भनक न लगे, इसलिए अफसरों ने अपनी गाड़ियां दुकान से करीब एक किलोमीटर पहले ही छोड़ दीं। इसके बाद 2 टीमों में बंटकर अफसर दो ई-रिक्शे पर बैठकर मार्केट पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर…