साइकिल रैली यू.पी. कॉलेज खेल मैदान से प्रारंभ होकर भोजूबीर, अर्दली बाजार, पुलिस लाइन चौराहा, मकबूल आलम रोड, चौकाघाट होते हुए सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर संपन्न हुई। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। सड़कों के किनारे लोगों ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, यू.पी. कॉलेज के प्रधानाचार्य सहित कई अधिकारी एवं शिक्षक मौजूद रहे।
साइक्लोथान-2025 में बच्चों ने दिखाई ऊर्जा, जिलाधिकारी व एमएलसी ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ
