झज्जर में बाल्टी में डूबने से बच्चे की मौत:पिता कमरे के बाहर बैठा, मां गई थी बहन के घर, गिलास निकालते हुए औंधे मुंह गिरा

Spread the love

झज्जर जिले के गांव सराय औरंगाबाद में पानी से भरी बाल्टी में डूबने से छोटे बच्चे की मौत हो गई। सवा साल के बच्चे की मौत खेलने के दौरान बाल्टी में औंधे मुंह गिरने के कारण हुई। बच्चे की मौत के बाद पूरा परिवार सदमे में हैं। गांव सराय औरंगाबाद में मकर संक्रांति के दिन सवा साल के बच्चे की मौत होने के कारण खुशियां मातम में बदल गई। बताया जाता है परिवार पर्व मना रहा था और दूसरी ओर सवा साल का मासूम आदित्य बाल्टी में औंधे मुंह बाल्टी में गिर गया। घर के अंदर अकेला खेल रहा था बच्चा मूल रूप से मध्य प्रदेश के दमोह जिले का रहने वाला मदन सिंह अपनी पत्नी भवनी और बच्चों के साथ झज्जर जिले के औरंगाबाद में किराए के मकान में रहता है। मदन सिंह पेटिंग का काम करता है। बुधवार की शाम परिवार में मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा था। मदन सिंह घर के बाहर आग के पास बैठा ताप रहा था, जबकि उसकी पत्नी भवानी अपनी बहन के घर गई थी। माता- पिता घर के बाहर थे इसी दौरान मदन का सवा साल का बेटा आदित्य घर के अंदर बने कमरे में चला गया। कमरे में पानी से भरी बाल्टी रखी थी, जिसमें बच्चा गिर गया। बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद मृतक आदित्य की मां भवानी जब घर पहुंची तो मदन से आदित्य के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह अंदर कमरे में है। बाल्टी में औंधे में गिरने से हुई मौत जब मां अंदर बच्चे को देखने पहुंची तो वह बाल्टी के अंदर गिरा हुआ था और उसका मुंह बाल्टी में नीचे और पैर ऊपर थे। बाल्टी में एक गिलास गिरा हुआ था। बच्चे को ऐसे पड़ा देख परिजन तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक आदित्य के पिता मदन सिंह के परिवार में एक तीन वर्षीय बेटी भी है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सौंपा पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।