जगदलपुर : जगतू माहरा विद्यालय के शताब्दी समारोह में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

Spread the love

विधायक किरण देव ने इस अवसर को जगदलपुर के लिए गौरव, सम्मान और अपार हर्ष का विषय बताया। उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री की उपस्थिति इस शताब्दी समारोह को अविस्मरणीय बना देगी । शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राकेश तिवारी ने बताया कि, विधायक किरण देव के मार्गदर्शन में शताब्दी वर्ष समारोह की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। यह समारोह एक भव्य आयोजन होगा, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप और शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव सहित अन्य मंत्रीगण और विधायक भी शामिल होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि, इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने के लिए विद्यालय से अध्ययन करने के बाद विभिन्न पदों पर कार्यरत पूर्व विद्यार्थी भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। 17 नवंबर को होने वाला यह समारोह बस्तर हाई स्कूल के 100 वर्षों के शैक्षणिक यात्रा को अविस्मरणीय बनाएगा।