मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने विनोद कुमार पाण्डेय एवं उनके परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया।
उल्लेखनीय है कि 12 अक्टूबर 2025 को विनोद कुमार पाण्डेय की माता जलेश्वरी देवी का निधन हो गया था। वे अपने पीछे चार पुत्र और एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।
