मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘भारतेंदु’ हरिश्चंद्र और कैप्टन विक्रम बत्रा को जयंती पर किया नमन

Spread the love

मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर हिंदी साहित्य के पितामह, ‘भारतेंदु’ हरिश्चंद्र काे जयंती पर याद करते हुए लिखा, आधुनिक हिंदी साहित्य के पितामह, राष्ट्रीय नवजागरण के प्रखर पुरोधा ‘भारतेंदु’ हरिश्चंद्र जी की जयंती पर कोटिशः नमन करता हूं। उन्होंने गरीबी, पराधीनता और सामाजिक कुरीतियों जैसे विषयों पर विभिन्न विधाओं में अपनी बेबाक लेखनी से ‘भारतवर्षोन्नति’ का सन्मार्ग प्रशस्त किया। साहित्य जगत को समृद्ध बनाने में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

एक अन्य संदेश के माध्यम से उन्हाेंने शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा काे जयंती पर नमन करते हुए लिखा, कारगिल युद्ध के वीर योद्धा, पराक्रम व प्रण की प्रतिमूर्ति, ‘परमवीर चक्र’ से अलंकृत कैप्टन विक्रम बत्रा जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूं। मातृभूमि की रक्षा हेतु आपका अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान युगों-युगों तक वंदनीय एवं अनुकरणीय रहेगा।