मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सीमा सुरक्षा बल के स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं

chief-minister-dr.-yadav-extended-his-best-wishes
Spread the love

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया के माध्‍यम से कहा कि सीमा सुरक्षा बल के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ‘जीवन पर्यंत कर्तव्य’ के संकल्प के साथ देश की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता से समर्पित बल के जवानों पर देश को गर्व है। मां भारती के उन सपूतों को सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जिन्होंने देश के लिए जीवन समर्पित किया।