मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोक आस्था के पावन पर्व ‘छठ पूजा’ पर सभी नागरिकों को दी शुभकामनाएं

Spread the love

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा भगवान सूर्य की उपासना एवं लोक आस्था के पावन पर्व ‘छठ पूजा’ पर बिहार सहित सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! यह दिव्य पर्व मानव और प्रकृति के बीच आस्था, कृतज्ञता तथा संतुलन का प्रतीक है। इस महापर्व के अवसर पर मैं छठी मईया से प्रार्थना करता हूं कि यह दिव्य पर्व सभी माताओं-बहनों और देशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि और शांति लेकर आए। जय छठी मईया।