मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘विश्व पर्यटन दिवस’ की प्रदेशवासियों और पर्यटन प्रेमियों को दी शभकामनाएं

Spread the love

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया एक्‍स के माध्‍यम से कहा ‘विश्व पर्यटन दिवस’ की समस्त प्रदेशवासियों और पर्यटन प्रेमियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विरासत, जीवंत लोक संस्कृति व कला और ऐतिहासिक धरोहरों से समृद्ध मध्यप्रदेश, सचमुच भारत का हृदयप्रदेश है। शिक्षा, शौर्य और संस्कार की इस अतुल्य धरा, ‘नदियों के मायके’ में विश्व भर के पर्यटन प्रेमियों का हार्दिक अभिनंदन करता हूं।