कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने रविवार को कहा कि मनरेगा (MGNREGA) से महात्मा गांधी का नाम हटाना उनकी दोबारा हत्या करने जैसा है। गांधी जी को एक बार 30 जनवरी, 1948 को मारा गया था। अब उन्हें दोबारा मारा जा रहा है। चेन्नई में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए चिदंबरम ने कहा कि आप (केंद्र सरकार) गांधी और नेहरू को आधिकारिक रिकॉर्ड से मिटाने की कोशिश कर रही है लेकिन वे भारतीय लोगों के मन में बसे हैं, जैसे बुद्ध या यीशु। कोई भी सरकारी आदेश उन्हें मिटा नहीं सकता। दरअसल केंद्र सरकार शीतकालीन सत्र में VB-G-RAM-G बिल लेकर आई थी। 18 दिसंबर को बिल संसद से पास हो गया था। आज रविवार को द्रौपदी मुर्मू ने बिल को मंजूरी दे दी। जिससे यह कानून बन गया। नया कानून मनरेगा की जगह लेगा।
चिदंबरम बोले-मनरेगा से गांधी नाम हटाना उनकी दोबारा हत्या जैसा:नेहरू-गांधी लोगों के मन में, कोई सरकारी आदेश उन्हें मिटा नहीं सकता
