नैनीताल विंटर कार्निवल में छाया पाण्डवाज, इस बैंड का दीवाना हर उत्तराखंडी

Spread the love

Pandavaj Band Uttarakhand : पाण्डवाज ग्रुप शगुन आखर, मांगल जैसे पारंपरिक सांस्कृतिक गीतों को आगे बढ़ाने का काम कर रहा है. इनके केदारनाथ गीत, राधा गीत और घुघुति सॉन्ग खूब लोकप्रिय हैं और सोशल मीडिया से लेकर लाइव तक में खूब सुने जाते हैं. 12 साल पहले पाण्डवाज ग्रुप ने प्रोडक्शन के क्षेत्र में कदम रखा था. लगातार प्रयोग के बाद करीब 6 साल पहले पाण्डवाज बैंड ने अपनी अलग पहचान बनाई. इस बैंड के जरिए कुमाऊंनी और गढ़वाली गीतों में नई जान आई.