चरस के साथ पकड़ा गया अधिवक्ता, गिरफ्तार

Spread the love

पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणवजिय सिंह ने सोमवार शाम पत्रकारों बताया कि जेलर सुरेश कुमार मिश्र की तहरीर पर अधिवक्ता शरद कुमार समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

जेलर के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब तीन बजे डिप्टी जेलर मूल कुमार राही ने उन्हें बताया कि एडवोकेट शरद कुमार बंदी राधेश्याम और नीरज से मिलने के लिए जिला कारागार आए हैं।

दूसरे गेट पर तलाशी के दौरान अधिवक्ता की पैंट की एक जेब से सफेद पॉलिथीन में 100 ग्राम चरस पदार्थ बरामद हुआ। पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि यह चरस वह अपने गांव के ही रहने वाले बंदी राधेश्याम निवासी चंदनपुर मूंढ़ापांडे को देने के लिए लाए थे। बरामद चरस उन्होंने विशाल निवासी कटरा पूरन जाट भगवती मंदिर के पीछे से खरीदी थी। पूरे घटनाक्रम की जेलर ने वीडियोग्राफी कराई। अधिवक्ता से माफीनामा भी लिया गया। उसकी प्रति जेल प्रशासन ने पुलिस को सौंपी है।

थाना सिविल लाइन प्रभारी मनीष सक्सेना ने जेलर की तहरीर पर पुलिस ने अधिवक्ता शरद कुमार और विशाल के खिलाफ पहले केस दर्ज किया। आरोपित वकील शरद कुमार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। चरस देने वाले आरोपित विशाल की तलाश की जा रही है।

——–