हरियाणा में साल 2026 का आगाज ठिठुरन के साथ हुआ है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी और सक्रिय हुए ‘वेस्टर्न डिस्टरबेंस’ (पश्चिमी विक्षोभ) ने मैदानी इलाकों की रंगत बदल दी है। हरियाणा के ज्यादातर जिलों में गुरुवार सुबह विजिबिलिटी जीरो से 50 मीटर के बीच रही, जिससे हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। बुधवार देर रात नए साल के मौके पर हिसार सहित आसपास के जिलों में कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई जिससे मौसम बदला हुआ है। बारिश से गेहूं और सरसों को फायदा होगा। वहीं पाला जमने की समस्या से किसानों को छुटकारा मिलेगा। वहीं आज से प्रदेश के सभी स्कूलों में आज से शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया है। मौसम विभाग (IMD) और चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) की रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हरियाणा के जिन 9 जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की सबसे ज्यादा संभावना जताई गई है। इन इलाकों में हो सकती है बारिश कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, अंबाला, करनाल, पानीपत, सोनीपत, यमुनानगर और पंचकूला जिले में बारिश की संभावना हैं। इसके अलावा बाकी प्रदेश में बादल छा सकते हैं। वहीं राजस्थान से सटे इलाकों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और अन्य जगहों पर कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है। अगले 48 घंटे में इस तरह बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में हरियाणा में कोल्ड डे की स्थिति बन रही है। बारिश होने से नमी बढ़ेगी, इसके कारण सुबह और रात के समय धुंध देखने को मिल सकती है। बुधवार को न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन बारिश के बाद 3 जनवरी से पारा फिर गिरेगा और ‘कोल्ड वेव’ (शीत लहर) चलेगी। कड़ाके की ठंड को देखते हुए सरकार ने आज 1 जनवरी से 15 जनवरी तक प्रदेश के सभी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया है।
हरियाणा में नए साल पर बारिश के आसार:9 जिलों में अलर्ट, राजस्थान से सटे इलाकों में कोल्ड डे की चेतावनी, स्कूल हुए बंद
