इसके अतिरिक्त साहिबगंज एवं मिर्ज़ाचौकी के मध्य लेवल क्रॉसिंग गेट पर भी अभियान आयोजित किया गया। जिसमें तेतरिया गाँव की मस्जिद के इमाम की सहभागिता सुनिश्चित की गई। इन अभियानों के दौरान ग्रामीणों एवं यात्रियों को पटरियों पर आवागमन, पटरियों के समीप पशु चराने, सिग्नल गियर से छेड़छाड़ करने, पटरियों पर अवरोधक वस्तुएँ रखने, अलार्म चेन खींचने एवं ट्रेनों पर पथराव जैसी गतिविधियों के खतरों से अवगत कराया गया। उन्हें स्पष्ट चेतावनी दी गई कि ऐसे कृत्य रेलवे अधिनियम के अंतर्गत दंडनीय अपराध हैं।
इस दौरान पैम्फलेट वितरित किए गए तथा प्रमुख स्थलों पर चिपकाए गए। साथ ही युवाओं को नशे की बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया गया। नशामुक्ति अभियान की निरंतरता में, आरपीएफ टीमों ने चलती ट्रेनों में भी यात्रियों को जागरूक किया।
