चैतन्य बघेल को 14 दिन की न्यायिक रिमांड, 6 सितंबर तक भेजे गए जेल

Spread the love

ईडी ने चैतन्य बघेल की 5 दिन की कस्टोडियल रिमांड समाप्त होने पर उन्हें रायपुर स्थित स्पेशल ईडी कोर्ट में पेश किया। ईडी ने रिमांड बढ़ाने का कोई आवेदन पेश नहीं किया, जिससे कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश जारी कर दिए। ईडी स्पेशल कोर्ट ने आज सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया। आदेश के अनुसार, चैतन्य बघेल को सीधे जेल भेज दिया गया और अगली सुनवाई 6 सितंबर को होगी।

उल्लेखनीय है कि चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी धनशोधन (मनी लाॅड्रिंग) से जुड़े एक बड़े मामले में हुई थी, जिस पर ईडी पिछले कुछ समय से जांच कर रही है। अब अगली सुनवाई तक चैतन्य बघेल न्यायिक हिरासत में रहेंगे। ईडी की ओर से यदि आगे कोई पूरक आवेदन या चार्जशीट दाखिल की जाती है, तो उस पर अगली सुनवाई में फैसला होगा।